Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Congress: योगेश साहनी बोले- कृषि कानून वापस होना किसानों की ऐतिहासिक जीत

साहनी ने कहा कि कृषि कानून वापस लिया जाना मोदी सरकार के रवैये के खिलाफ किसानों की जीत है। कांग्रेस तब तक किसानों का समर्थन करेगी जब तक सभी मुद्दों का समाधान नहीं हो सकता है। मोदी सरकार के समक्ष पांच सवाल अभी भी मौजूद है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 06:02 PM (IST)
Jammu Kashmir Congress: योगेश साहनी बोले- कृषि कानून वापस होना किसानों की ऐतिहासिक जीत
पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश साहनी

जम्मू, राज्य ब्यूरो। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश साहनी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह किसानों की ऐतिहासिक जीत है। आंदोलन के दौरान सात सौ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री किसानों की मौत के मामलों में माफी नहीं मांगी है।

loksabha election banner

पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साहनी ने कहा कि कृषि कानून वापस लिया जाना मोदी सरकार के रवैये के खिलाफ किसानों की जीत है। कांग्रेस तब तक किसानों का समर्थन करेगी जब तक सभी मुद्दों का समाधान नहीं हो सकता है। मोदी सरकार के समक्ष पांच सवाल अभी भी मौजूद है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को किस तरह से लागू किया जाएगा। किसानों की आमदनी साल 2022 में कैसे दोगुनी होगी। सरकार डीजल पर एक्साइज डयूटी को कब कम करेगी।

खाद, कृषि उपकरणों पर जीएसटी कब कम किया जाएगा। किसानों पर ऋण का क्या होगा। साहनी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ेगा। किसानों के साथ की गई बेइंसाफी को भूलाया नहीं जा सकता। हाल ही में हुए लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। फैसला लेने का एक यह भी कारण है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.