भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, इलीट, रैगुलर वर्ग में ज्यादातर स्वर्ण पदक जीते
कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया के तत्वाधान से अतुल इंटरनेशनल ताइक्वांडो क्लब द्वारा आयोजित पहली इंटरनेशनल इनविटेशनल ऑनलाइन क्लब ताइक्वांडो पूमसेई प्रतियोगिता में इलीट और रैगुलर वर्ग के दौर संपन्न हो चुके हैं। इसमें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
जागरण संवाददाता, जम्मू : कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया के तत्वाधान से अतुल इंटरनेशनल ताइक्वांडो क्लब द्वारा आयोजित पहली इंटरनेशनल इनविटेशनल ऑनलाइन क्लब ताइक्वांडो पूमसेई प्रतियोगिता में इलीट और रैगुलर वर्ग के दौर संपन्न हो चुके हैं। इसमें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रत्येक वर्ग में भारत के खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे।
जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान डीएन पंगोत्रा ने बताया कि एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों का अब तक दबदबा रहा है। लड़कों के रैगुलर किड्स 2-ए वर्ग में साउदी अरब के अल बरिया अल जहारानी ने स्वर्ण, भारत के इथान दीपू ने रजत, उत्कर्ष व सार्थक ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते। किड्स 2-बी वर्ग में स्लोविनिया की क्रिस हरवत ने स्वर्ण, भारत के हितांशु कुमार पटेल ने रजत और अराधिक समोत्रा ने कांस्य पदक हासिल किया।
कैडेट 1-ए वर्ग में भारत के अरमान कक्कड़ स्वर्ण, सोहम राजपूत रजत और आकर्षित बंसोत्रा कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
कैडेट 1-बी वर्ग में भारत के जुविल पटेल ने स्वर्ण, सुमिल ने रजत और रणवीर जंवाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
लड़कियों के किड्स 2-ए वर्ग में भारत की सरीमा रियाज ने स्वर्ण, ऋतंभरा शर्मा ने रजत, विश्व और कृषा नीरज शुक्ला ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते। कैडेट 1-ए वर्ग में भारत की साइना सिंह ने स्वर्ण, प्रिशा नायडू ने रजत और वैभवी अबरोल ने कांस्य पदक हासिल किया। इलीट वर्ग के किड्स 1 वर्ग में अमेरिका ने वीसली मिन्ह ने स्वर्ण और साउदी अरब के नाइफी अलजहरानी ने रजत पदक हासिल किया।
कैडेट 1 वर्ग में भारत के प्रीहन दोशी स्वर्ण, गजनफ्फर खुर्शीद रजत और राघव शर्मा कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। जबकि जूनियर वर्ग में भारत के नरेश ने स्वर्ण और जेन नजीर ने रजत पदक जीता। कैडेट 2 वर्ग में भारत की अंजलि ने स्वर्ण, शहनाज बातूल ने रजत और जुबाना भट्टा ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में भारत की खुशी जंवाल स्वर्ण, अजमत खान रजत और कीर्ति जंवाल कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
प्रतियोगिता में इंग्लैंड के ग्रैंड मास्टर सतविद्र सिंह वोहरा, बेल्जियम के बीयर्ट इरिक, कोरिया के सांग जेई सीआंग, ली वान यांग, मास्टर अतुल पंगोत्रा और जहांग की तकनीकी अधिकारियों के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।