Move to Jagran APP

भाजपा की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की होगी अहम भूमिका

पंचायत स्तर पर महिलाओं को 33 फीसद से ज्यादा आरक्षण दिया जाएगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 08:15 AM (IST)
भाजपा की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की होगी अहम भूमिका
भाजपा की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की होगी अहम भूमिका

जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा महिला मोर्चा वर्ष 2019 में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस समय हर बूथ पर महिला मोर्चा की 10 कार्यकर्ता काम कर रही हैं। पंचायत स्तर पर महिलाओं को 33 फीसद से ज्यादा आरक्षण दिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यह बात कही। देश में पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए यूपीए सरकार के कार्यकाल में तेल के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये के ऋण को जिम्मेदार ठहराते हुए रहाटकर ने कहा कि एनडीए सरकार इस ऋण के 70 हजार करोड़ रुपये सूद को मिलाकर दो लाख करोड़ रुपये का ऋण लौटा चुकी है।

देश में पेट्रोलियम पदार्थो पर भारी एक्साइज ड्यूटी की पैरवी करते हुए उन्होंने बताया कि इससे केंद्र सरकार की जन कल्याण की योजनाएं चलती हैं। ऐसे में देशवासियों को संयम रखना होगा।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा अपनी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्हें संगठन में आगे लाया जा रहा है।

वहीं, महिला मोर्चा कार्यकर्ता प्रिया जराल के पार्टी पर महिलाओं का सम्मान न करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। प्रिया जराल को यह मुद्दा सही मंच पर उठाना चाहिए था। इस बारे में जानकारी ली जाएगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में महिलाओं को आगे लाने के लिए चलाई जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू के गंग्याल में उन्होंने कई घरों में जाकर देखा कि आवास, ऋण व उज्ज्वला जैसी केंद्र प्रायोजित योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में बेहतरी आई है। इस मौके पर विजया रहाटकर के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सूद व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रजनी सेठी भी मौजूद थीं।विजया रहाटकर ने महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई से बैठक में पार्टी का आधार बढ़ाने, निकाय व पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही तैयारियों के बारे में भी विचार विमर्श किया।

उन्होंने जोर दिया कि मोर्चा राज्य में महिलाओं को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई करें। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि पार्टी हर चुनाव में कामयाब हो।वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। पार्टी में भी महिलाओं को उनका हक दिया जा रहा है।

महिला कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी उम्मीदवारों की जीत में अहम भूमिका निभाएं। रश्मि सूद ने जमीनी सतह पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता महिलाओं के मसले हल करवाकर उनका विश्वास जीतें। कार्यक्रम संचिता डोगरा व शैलेजा गुप्ता की देखरेख में हुआ।इसी बीच सुबह गंग्याल में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से उनके घर जाकर मिलने के बाद विजया रहाटकर ने शाम को सांबा जिले के अर्बन फार्म में होने वाले कार्यक्रम में केंद्र प्रायोजित योजनाओं से क्षेत्र की महिलाओं को हुए लाभ के बारे में जानकारी ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.