Move to Jagran APP

Kashmir: त्राल में महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि की है। घायल महिला की पहचान शकीला बानो के रूप में हुई है। दरगानी गुंड त्राल की रहने वाली इस समय को गोली लगने के बाद पहले तो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 02:26 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 03:01 PM (IST)
Kashmir: त्राल में महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
ससुरालियों को बिना पुलिस को सूचित किए कहीं आने-जाने के लिए मना कर दिया गया है।

श्रीनगर, जेएनएन। दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा के त्राल दगानी गुंड इलाके में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि घायल महिला को उसके ससुरालियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को गोली कैसे लगी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि की है। घायल महिला की पहचान शकीला बानो के रूप में हुई है। दरगानी गुंड त्राल की रहने वाली इस समय को गोली लगने के बाद पहले तो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथ उसका पति गुलाम नबी व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि जब वह स्थानीय अस्पताल में महिला को लेकर पहुंचे तो वह दर्द से बुरी तरह छटपटा रही थी।

परिजनों ने डॉक्टरों से यह बात छिपाई कि उसे गोली लगी हुई है। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उसे पेट या फिर दिल में दर्द हो रही है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उपजिला अस्पताल त्राल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो उन्होंने पाया कि उसे गोली लगी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जब परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला को गोली लगी है तो टीम की एक टीम महिला के घर पहुंची और उन्होंने वहां से गोली भी बरामद कर ली। प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच व सबूत जुटाए जा रहे हैं। महिला के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल ससुरालियों को बिना पुलिस को सूचित किए कहीं आने-जाने के लिए मना कर दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.