Move to Jagran APP

महिला पुलिस कर्मी ने व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज Jammu News

करीब एक वर्ष तक दोनों में रिश्ते अच्छे रहे। महिला ने जब पवन से उसके साथ शादी करने को कहा तो पवन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 02:09 PM (IST)
महिला पुलिस कर्मी ने व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज Jammu News
महिला पुलिस कर्मी ने व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज Jammu News

जम्मू, जागरण संवाददाता। गांधी नगर पुलिस ने महिला पुलिस कांस्टेबल की शिकायत पर एक व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला की मेडिकल जांच कर आरोपों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपों की सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है। आरोपित की पहचान पवन सिंह निवासी अखनूर के रूप में हुई।

loksabha election banner

कोर्ट के निर्देश पर गांधी नगर थाने में दर्ज शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि वह इन दिनों डिग्याना इलाके में रह रही है, उसकी तैनाती जिला सांबा में है। कुछ समय पूर्व उसके पति का देहांत हो गया था। इस दौरान पवन सिंह से उसकी पहचान हुई। पवन से उससे करीबी रिश्ते हो गए। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। पवन सिंह ने उसे भरोसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। यह वादा कर के पवन ने उसका विश्वास जीत लिया। इस बात का लाभ उठा कर आरोपित उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

करीब एक वर्ष तक दोनों में रिश्ते अच्छे रहे। महिला ने जब पवन से उसके साथ शादी करने को कहा, तो पवन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने महिला से संपर्क करना भी छोड़ दिया। महिला पुलिस कर्मी इसके बाद डिग्याना पुलिस चौकी में पहुंच गई और आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।

गांधी नगर पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला कोर्ट की शरण में पहुंची और थाने में मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपों की सच्चाई का पता लगाना शुरू कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.