Move to Jagran APP

दहेज के लिए महिला की हत्या

नगरोटा के टीसीपी में रहने वाली दो बच्चों की मां की दहेज के लिए हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के गले और शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 08:26 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 08:26 AM (IST)
दहेज के लिए महिला की हत्या
दहेज के लिए महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा के टीसीपी में रहने वाली दो बच्चों की मां की दहेज के लिए हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के गले और शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। जबकि मृतका के ससुराल वालों ने मायके वालों को बताया कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। लेकिन शव की स्थिति और ससुरालियों के बयान में अंतर हत्या की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति, सास और ननद को हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

शनिवार को हुई इस घटना के विरोध में रविवार को नगरोटा में मायके वालों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र राणा की भी मौजूद रहे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका ईवा रैना के मामा रमेश शर्मा ने बताया कि उनकी भांजी की शादी चार वर्ष पूर्व ऊधमपुर के मजालता में रहने वाले विक्रांत शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था, लेकिन ईवा अत्याचार सहती रही। उसने मायके वालों को कभी कुछ नहीं बताया। ईवा का दो साल का बेटा है और सात माह की दुधमुंही बेटी है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को उन्हें ईवा के ससुराल से फोन आया कि करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई है। जब वह मजालता में पहुंचे तो तब तक ईवा का पोस्टमार्टम भी कर दिया गया था। उन्हें पता चला कि ईवा के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। उसके गले में भी गहरा घाव है। रोष प्रकट करने के बाद मजालता पुलिस ने मामला दर्ज किया। ईवा के शव को वह अपने साथ नगरोटा ले आए। एसएचओ मजालता विशाल शर्मा ने बताया कि ईवा की हत्या के मामले में उसके पति, सास और नंनद को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.