दरिया में कूदी महिला, तलाश जारी
जागरण संवाददाता, जम्मू : अखनूर के जियो पोता घाट से एक महिला ने दरिया चिनाब में छलांग लगा दी
जागरण संवाददाता, जम्मू : अखनूर के जियो पोता घाट से एक महिला ने दरिया चिनाब में छलांग लगा दी। दरिया में कूदने के बाद महिला दरिया में डूब गई। उसे निकालने के लिए पुलिस व गोताखोर लगे हैं लेकिन मंगलवार देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। महिला की पहचान 24 वर्षीय आशा देवी पत्नी बलदेव राज निवासी लोहारा, पंजग्राईं के रूप में हुई है।
महिला मंगलवार को जिया पोता घाट पहुंची और कुछ देर वहां बैठने के बाद उसने दरिया में छलांग लगा दी। महिला को वहां कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया जिनमें कुछ लोग उसे पहचानते भी थे। लोगों ने महिला के कूदने की सूचना पुलिस को दे दी और सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली। वहीं पुलिस ने महिला की पहचान होने के बाद उसे परिजनों को सूचित कर दिया जिसके बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस ने महिला की तलाश का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चलने के बाद पुलिस ने महिला को तलाशने के अभियान को रोक दिया। पुलिस का कहना है कि बुधवार को महिला को तलाशने का अभियान शुरू किया जाएगा। पुलिस ने दरिया किनारे रहने वाले लोगों को भी महिला के कूदने की जानकारी दे दी है ताकि उसका पता चलने पर लोग पुलिस को सूचित कर सकें।