Move to Jagran APP

व्हाट्सएप-फेसबुक न्यूज ग्रुप को दो दिनों में करवाना हाेगा अपने आप को रजिस्टर, पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर ग्रुप चलाने वाले सभी एडमिन को अपने नजदीकी या संबंधित पुलिस थाने में जाकर अपने व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक न्यूज ग्रुप का पंजीकरण करवाएं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 03:10 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 04:57 PM (IST)
व्हाट्सएप-फेसबुक न्यूज ग्रुप को दो दिनों में करवाना हाेगा अपने आप को रजिस्टर, पढ़ें पूरी खबर
व्हाट्सएप-फेसबुक न्यूज ग्रुप को दो दिनों में करवाना हाेगा अपने आप को रजिस्टर, पढ़ें पूरी खबर

जम्मू, जेएनएन। अब तक व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाना बहुत आसान रहा है। आप भी किसी न किसी व्हाट्सएप ग्रुप के एडिमिन होंगे। वैसे अभी तक तो आप यह जानते हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप में किसी प्रकार के आपत्तिजनक कंटेंट के लिए ग्रुप एडिमन ही जिम्मेदार है लेकिन अब एक खबर है जो आपके होश उड़ा सकती है। जी हां, यदि आप व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको अपने ग्रुप को रजिस्टर कराना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि आपके ग्रुप में कौन-कौन से सदस्य हैं। प्रशासन ने सभी व्हाट्सएप व फेसबुक न्यूज ग्रुप एडमिन को अपने स्थानीय थानों में खुद को दो दिनों के भीतर रजिस्टर करवाने के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा।

loksabha election banner

यह आदेश डिप्टी कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार ने दिए हैं। सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर ग्रुप चलाने वाले सभी एडमिन को निर्देश दिया है कि वे अपने नजदीकी या संबंधित पुलिस थाने में जाकर अपने व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक न्यूज ग्रुप का पंजीकरण करवाएं। ऐसा करने के लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। उनके समूहों में जो भी खबर या सूचना जारी होती है और उससे कोई अव्यवस्था फैलती है तो उसके लिए वे जिम्मेदार होंगे। यही नहीं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

चेतावनी के साथ सुझाव भी दिए

डीसी जम्मू ने इस आदेश के साथ कुछ सुझाव भी दिए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को यह कहा गया है कि यदि उसके ग्रुप में कोई आपत्तिजनक संदेश या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला संदेश भेजता है तो वे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। हालांकि इसी के साथ उन्होंने यह सुझाव भी दिया है कि वह इस परेशानी से बचने के लिए ग्रुप में केवल स्वयं मैसेज डालने का अधिकार रखे। ग्रुप का कोई भी अन्य सदस्य ग्रुप में सीधे संदेश डाल ही नहीं सकेगा।

प्रशासन पहले भी देता रहा है रजिस्ट्रेशन के निर्देश

ऐसा पहली बार नहीं है कि सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वर्ष 2016 में भी जब बुरहान वानी की मौत हुई थी तो उसके बाद व्हट्सएप पर कई आपत्तिजनक संदेश चले थे। जिससे श्रीनगर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। उस दौरान भी जिला प्रशासन ने इसे रोकने के लिए व्हट्सएप एडमिन व फेसबुक न्यूज ग्रुप को डीसी कार्यालय में अपने आप को रजिस्टर करवाने के लिए कहा था।

सरकारी कर्मचारियों को भी दी गई हैं हिदायत

राज्य प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को भी हिदायत दी है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप पर सरकारी नीतियों और फैसलों पर अपनी टिप्पणियों से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अकसर देखा गया है कि सरकारी कर्मचारी भी व्हट्सएप ग्रुप पर सरकार की नीतियों को कोसते नजर आते हैं। इससे आम जनता में गलत संदेश जाता है।

सूचना अधिकारी, पुलिस विभाग भी रखे नजर

डीसी जम्मू ने इस अधिसूचना में यह भी कहा है कि सभी सह जिला सूचना अधिकारी व्हाट्सएप समूहों पर जारी होने वाली सूचनाओं, खबरों की निगरानी करें और समय-समय पर प्रशासन को सूचित करें। यही नहीं पुलिस विभाग व सभी तहसीलदार भी क्षेत्राधिकार में उन सभी तत्वों का ब्योरा तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपे जो नौजवानों को विधि व्यवस्था में संकट पैदा करने, हिंसा फैलान के लिए उकसाते हैं। सनद रहे कि जम्मू में पुलवामा हमले के बाद भड़की हिंसा के बाद सोशल मीडिया के जरिए कई प्रकार कि अफवाहों को फैलाने का काम किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.