Jammu : वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य काबू, 21 दो पहिया वाहन बरामद
बिश्नाह पुलिस ने दो पहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया हैं। पकड़े गए आरोपितों के खुलासे से पुलिस ने चोरी के 21 वाहनों को बरामद किया। आरोपितों से पूछताछ जारी हैं
जम्मू, जागरण संवाददाता । बिश्नाह पुलिस ने दो पहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया हैं। पकड़े गए आरोपितों के खुलासे से पुलिस ने चोरी के 21 वाहनों को बरामद किया। आरोपितों से पूछताछ जारी हैं, उनसे चोरी के कुछ और वाहनों के बरामद होने की उम्मीद हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी हैड क्वार्टर आदिल हमीद ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बिश्नाह पुलिस ने दियोली में नाका लगाया था। इस दौरान वहां से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे एक युवक अश्वनी कुमार निवासी दियोली को पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए रोका। अश्वनी ने पुलिस कर्मियों को मोटरसाइकिल की आरसी और कोर्ट में बना एक हल्फनामा बताया जिसमें लिखा था कि उसने इस मोटरसाइकिल को खरीदा हैं। पुलिस कर्मियों ने जब आरसी की जांच की तो उन्हें पता चला कि उक्त वाहन चोरी का हैं। बिश्नाह पुलिस ने इसके आधार पर वाहन चोरी, धोखाधड़ी, सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ और साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया।
फर्जी हल्फनामे तैयार कर बेचते थे चोरी के वाहन
जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चलाने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस दौरान दीपक कुमार और विमल कुमार दोनों निवासी चक्क वजीरू को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच आगे बढ़ती तो पता चला कि जोगिंद्र कुमार निवासी दियोली, बिश्नाह, अर्जुन दास निवासी अरनिया, शशी कुमार निवासी बिश्नाह, राकेश कुमार निवासी घराना , सिकंदर कुमार निवासी कूल, अरनिया और पवन कुमार निवासी चौआला, आरएसपूरा को पकड़ लिया। दबोचे गए लोगों के खुलासे से पुलिस ने अब तक 21 दो पहिया वाहनों को बरामद किया।