जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बावजूद टीकाकरण अभियान जारी, अब तक एक लाख से अधिक ले चुके सतर्कता डोज
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण को लेकर सभी वगों में उत्साह है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में बीस में 19 जिलों में सौ प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज ले ली है। वहीं किश्तवाड़ जिले में 87.17 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। कई जगहों पर हुई बर्फबारी के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी पूरे जोश के साथ लोगों का टीकाकरण करने में लगे हुए हैं। अब पूरा ध्यान किशोरों के अलावा सतर्कता डोज पर दिया जा रहा है। शुक्रवार को 7877 लोगों ने और सतर्कता डोज ली। अब तक एक लाख बीस हजार के करीब लोग सतर्कता डोज ले चुके हैं।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुल 13,684 लोगों ने पहली डोज ली जबकि 17,899 लोगों ने दूसरी डोज ली। अब तक कुल दो करोड़, एक लाख, 21 हजार डोज लोगों को दी जा चुकी हैं। शुक्रवार को 7877 लोगों ने सतर्कता डोज ली। इनमें जम्मू जिले में 2055 लोग शामिल हैं जबकि ऊधमपुर में 489, राजौरी में 238, कठुआ में 273, पुंछ 306, रामबन 267, डोडा 273, किश्तवाड़ 280, रियासी 124 और सांबा में 445 लोगों ने डोज ली।
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण को लेकर सभी वगों में उत्साह है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में बीस में 19 जिलों में सौ प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज ले ली है। वहीं किश्तवाड़ जिले में 87.17 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है।
जम्मू-कश्मीर में 5720 संक्रमित, पांच की मौत : जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के मामलों में मामूली कमी आई लेकिन जम्मू जिले में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों में 1306 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं कुल 5720 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यही नहीं इस दौरान पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई जबकि 1877 मरीज स्वस्थ हुए। नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को आए 5720 मामलों में से 3830 कश्मीर संभाग और 1890 जम्मू संभाग से आए हें। जम्मू संभाग में 1306 मामले सिर्फ जम्मू जिले में आए हैं। यह दूसरी लहर में एक दिन में आए सर्वाधिक 658 मामलों में से लगभग दोगुना हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भी सकते में हैं।