Move to Jagran APP

जम्मू देरी से पहुंचे भाजपा केंद्रीय मंत्री, धुंध के कारण हवाई जहाज को नहीं मिली उतरने की इजाजत

18 से 24 जनवरी तक 38 केंद्रीय मंत्री 60 जगहों में ब्लॉक और तहसील स्तर पर जाकर लोगों को उनके आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए हुए कार्यो के बारे में बताएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:21 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 04:33 PM (IST)
जम्मू देरी से पहुंचे भाजपा केंद्रीय मंत्री, धुंध के कारण हवाई जहाज को नहीं मिली उतरने की इजाजत
जम्मू देरी से पहुंचे भाजपा केंद्रीय मंत्री, धुंध के कारण हवाई जहाज को नहीं मिली उतरने की इजाजत

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर में जमीनी सतह पर केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं को जानने और विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से तीन केंद्रीय मंत्री जम्मू में निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए। दोपहर बाद ही जम्मू पहुंचे। इन मंत्रियों का हवाई जहाज जम्मू में उतर नहीं पाया और श्रीनगर जाकर उतरा। जम्मू में धुंध के कारण हवाई सेवा प्रभावित हुई। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में दोपहर डेढ़ बजे कार्यक्रम था जबकि केंद्रीय संसदीय कार्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को सुबह 11 बजे जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना था परंतु वे समय पर नहीं पहुंच पाए।

loksabha election banner

पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह श्रीनगर से जम्मू करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे जबकि अन्य दोनों केंद्रीय मंत्री उनसे पहले करीब ढाई बजे श्रीनगर से जम्मू ऐयरपोर्ट पहुंचे। मंत्रियों के देरी से जम्मू पहुंचने पर कार्यक्रम देरी से शुरू हुए। राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू शहर में, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल पुरमंडल के खड़ामडाना और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे सांबा जिले के छजवाल गांव का दौरा करना है। 18 से 24 जनवरी तक 38 केंद्रीय मंत्री 60 जगहों में ब्लॉक और तहसील स्तर पर जाकर लोगों को उनके आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए हुए कार्यो के बारे में बताएंगे।

मोदी सरकार के जनसंपर्क अभियान के पहले दिन डॉ. जितेंद्र जम्मू ने कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सेमीनार में केंद्र सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया। यहां मेयर, कॉरपोरेटर के अलावा शहर के बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग मौजूद हैं। इस दौरान कॉरपोरेटर शहर की समस्याओं पर डॉ. जितेंद्र से संवाद भी किया। अर्जुनराम मेघवाल पुरमंडल के खड़ामदाना गांव में और अश्विनी चौबे सांबा जिले के छजवाल गांव में लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान पंच-सरपंच और ब्लॉक डेवलपमेंट के चेयरपर्सन भी मौजूद रहे।

ये मंत्री यहां-यहां जाएंगे : मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 19 को रियासी के कटड़ा व पैंथल, कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे जम्मू के डंसाल, विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन कठुआ के बिलावर, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू के नगरोटा में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जितेंद्र सिंह ऊधमपुर, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल अखनूर, अश्विनी चौबे सांबा के घगवाल के हरसथ, ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह डोडा के खिलैनी में जाएंगे।

20 जनवरी आरके सिंह घाट, प्रताप सरंगी बिलावर के रामकोट, देवश्री चौधरी मढ़, 21 जनवरी किरण रिजिजू सुचेतगढ़, वीके सिंह चिनैनी, कैलाश चौधरी राया, प्रताप सारंगी कठुआ कॉलेज सभागार, गजेंद्र सिंह हीरानगर, कृष्ण पाल सुद्धमहादेव, अनुराग ठाकुर खौड़, अजरुन मंडा तलवाड़ा, हरदीप सिंह सुंदरबनी, 23 जनवरी रेणुका बोमाग, अंगदी सुरेश बिश्नाह, सोमप्रकाश थराकोट, रविशंकर प्रसाद बारामुला, प्रहलाद जोशी राजौरी, श्रीपद नाइक श्रीनगर, साध्वी निरंजन हरवन, 24 जनवरी को खेल मंत्री किरण रिजिजू, कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, केंद्रीय आयूष राज्यमंत्री श्रीपद नायक, केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद बारामूला के सोपोर, मानव संसाधन राज्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक श्रीनगर के हारवान व सिटी सेंटर में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाना मकसद : मोदी सरकार के 38 मंत्रियों का दल प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों को लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में जारी मुहिम के बारे में बताएगा। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र की 55 केंद्र प्रायोजित योजनाएं प्रभावी हो गई हैं। ऐसे में मंत्री अपने विभागों की योजनाओं को कामयाब बनाने के लिए प्रशासन को दिशानिर्देश देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.