केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया एलान- अगले साल गुलमर्ग में ही होंगे शीतकालीन खेल
गुलमर्ग की पहाड़ियां वर्ष में ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है। नवंबर से मार्च माह तक लगातार बर्फबारी से यहां खेलों के आयोजन के लिए काफी बर्फ उपलब्ध रहती है। गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने यह स्पष्ट किया।
जम्मू, जागरण संवाददाता। अगले साल फिर से गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से यह स्पष्ट किया। उन्होंने लिखा कि अगल वर्ष भी खेलो इंडिया शीतकालीन खेल गुलमर्ग में ही होंगे। हम गुलमर्ग को शीतकालीन खेलों के हब के तौर पर विकसित कर रहे हैं।
केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजूजू ने कहा कि गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 आयोजित करने से उपयुक्त जगह और कोई नहीं है। रिजिजू इन दिनों लेह में पर्वतीय स्वायत परिषद के चुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आए हुए हैं।
गौरतलब है कि इस वर्ष 7 से 12 मार्च को गुलमर्ग में पांच दिवसीय पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन भी किरण रिजूजू ने किया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब इसमें देशभर से करीब 900 शीतकालीन खेलों से जुड़े खिलाडि़यों ने भाग लिया था। रिजिजू ने उस समय भी गुलमर्ग को शीतकालीन खेलों के हब के तौर पर विकसित करने का आश्वासन दिया था।
गुलमर्ग क्यों है खास
गुलमर्ग की पहाड़ियां वर्ष में ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है। नवंबर से मार्च माह तक लगातार बर्फबारी से यहां खेलों के आयोजन के लिए काफी बर्फ उपलब्ध रहती है। इसके अलावा पर्यटन का प्रमुख केंद्र होने के कारण वहां खिलाड़ियों के होटल एवं अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन से यहां पर्यटन भी बढ़ेगा, शीतकालीन खेलों में नई प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।