Move to Jagran APP

Jammu: गांधीनगर के चिल्ड्रेन होम से भागे दो बच्चे, पुलिस ने तलाश शुरू की

वह बाल आश्रम दिल्ली से भाग कर जम्मू पहुंचा था। इस पर चाइल्ड लाइन के सदस्य जब मौके पर पहुंचे तो बच्चा गायब था। उन्होंने राहिल की मदद से तीन घंटे में बच्चे का पता लगा कर पुलिस को सूचित किया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 10:19 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 10:19 AM (IST)
Jammu: गांधीनगर के चिल्ड्रेन होम से भागे दो बच्चे, पुलिस ने तलाश शुरू की
SP South ने भी दोनों बच्चों के भागने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका पता लगाया जा रहा है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू के गांधीनगर स्थित सरकारी चिल्ड्रेन होम से दो बच्चे भाग गए हैं। दोनों के भागने की सूचना पुलिस में भी दर्ज की गई है। दोनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने तलाश शुरू की है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार भागे दो बच्चों में से एक कुछ सप्ताह पूर्व दिल्ली के बाल आश्रम से भाग कर जम्मू पहुंच गया था। दो सप्ताह में उसने गांधीनगर के इस आश्रम से दो बार भागा है। यह बच्चा 18 मई को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू के बाहर एक गैर सरकारी संगठन के सदस्य को लावारिस मिला था। राहिल नाम के एक युवक ने चाइल्ड लाइन जम्मू को सूचित किया था कि जीएमसी के बाहर एक 13 साल का बच्चा लावारिस पड़ा है।

वह बाल आश्रम दिल्ली से भाग कर जम्मू पहुंचा था। इस पर चाइल्ड लाइन के सदस्य जब मौके पर पहुंचे तो बच्चा गायब था। उन्होंने राहिल की मदद से तीन घंटे में बच्चे का पता लगा कर पुलिस को सूचित किया। बच्चे काे चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के निर्देशों पर बच्चे को सरकारी आश्रम में रखा गया। इसके बाद इस बच्चे ने कुछ दिनों में ही इस आश्रम से भागने का प्रयास किया था लेकिन उसे पकड़ लिया गया था।

अब यह बच्चा इसी होम में रह रहे एक अन्य बच्चे को भी साथ लेकर भाग गया। दूसरे बच्चे की उम्र 11 साल थी और मंगलवार को ही इस होम में आया था। इस होम की सुपरिटेंडेंट आरती गुप्ता ने भी दोनों बच्चों के भागने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे के आसपास दोनों ही अपने कमरे से गयाब मिले। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। SP South ने भी दोनों बच्चों के भागने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका पता लगाया जा रहा है।

वहीं थाना प्रभररी गांधीनगर भी मौके पर पहुंचे हुए थे। इस होम को समाज कल्याण विभाग चलाता है। जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी अजय सलन का कहना है कि एक बच्चा पहले भी भाग था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.