Independence Day 2021 : कठुआ में कड़ी सुरक्षा के बीच जोश और उत्साह से फहराया तिरंगा
मुख्य समारोह के अलावा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों शैक्षिक संस्थानों ब्लाक मुख्यालयों और पंचायतों भी आन-बान-शान से तिरंगे फहराए गए। सभी जगहों पर आजादी के पर्व को लेकर उत्साह देखने लायक था। ध्वजारोहण के बाद कहीं मिठाइयां तो कहीं हलवा बांटा गया।
कठुआ, जेएनएन : आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कठुआ के जिला स्पोट्स स्टेडियम में धूमधाम से आयोजित किया गया। यहां पर जिला विकास परिषद के चेयरमैन महान सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। उसके बाद परेड का खुली जीप पर सवार होकर निरीक्षण किया। इस मौके पर जाशीले परेड में शामिल सुरक्षा बल के जवानों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्र प्रेम का जज्बा भरा। आजादी के जश्न को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं सांस्कृतक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया गया। समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
मुख्य समारोह के अलावा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, ब्लाक मुख्यालयों और पंचायतों भी आन-बान-शान से तिरंगे फहराए गए। सभी जगहों पर आजादी के पर्व को लेकर उत्साह देखने लायक था। ध्वजारोहण के बाद कहीं मिठाइयां तो कहीं हलवा बांटा गया। एक-दूसरे को मुबारकबाद और शुभकामनाएं देने का दौर दिनभर चलता रहा। वहीं कई स्वयंसेवी संस्थाओं और राजनीतिक दलों की ओर से भी आजाद का अमृत महोत्सव अपने-अपने अंदाज में उत्साह से मनाया गया।
कठुआ शहर में शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से इस झंडे के साथ एक जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगा गए। बाद में एक पार्क में पहुंच कर एक कार्यक्रम किया गया। इस दाैरान आजादी के मूल्य पर मुख्य वक्ता ने विचार व्यक्त किए। देश की आजादी में शहीद के योगदान को याद करते हुए युवाओं ने नए जोश का संचार किया गया। युवाओं को शहीदों से प्रेरणा लेकर देश के लिए तन-मन से काम करने का संकल्प लिया गया। देशविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया गया।