Move to Jagran APP

कश्मीर के घंटाघर चौक में 30 वर्ष बाद शान से लहराया तिरंगा, छात्रों ने देश भक्ति की धुनों पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां

लाल चौक जिसे श्रीनगर शहर का दिल भी कहा जाता है के मध्य स्थित घंटाघर के ऊपर भारतीय ध्वज फहराने के लिए हाईड्रालिक क्रेन का सहारा लिया गया। इसमें सवार होकर जम्मू-कश्मीर यूथ सोसायटी के सामाजिक कार्यकर्ता साजिद युसूफ ने अपने साथियों संग बड़ी शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 03:32 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 03:32 PM (IST)
कश्मीर के घंटाघर चौक में 30 वर्ष बाद शान से लहराया तिरंगा, छात्रों ने देश भक्ति की धुनों पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां
सामाजिक कार्यकर्ता साजिद युसूफ ने अपने साथियों संग बड़ी शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

श्रीनगर, जेएनएन। कश्मीर का ऐतिहासिक लाल चौक जिसे श्रीनगर शहर का दिल भी कहा जाता है के मध्य में स्थित घंटाघर चौक में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा शान से लहराया गया। चूंकि इस बार गणतंत्र दिवस खास है। समूचे भारत वर्ष आजाद के 75वें वर्ष में है। ऐसे में 73वें गणतंत्र दिवस की खुशियों को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में यादगार बनाने के लिए श्रीनगर के लाल चौक में खास प्रबंध किए गए।

loksabha election banner

घंटाघर के ऊपर भारतीय ध्वज फहराने के लिए हाईड्रालिक क्रेन का सहारा लिया गया। इसमें सवार होकर जम्मू-कश्मीर यूथ सोसायटी से संबंधित सामाजिक कार्यकर्ता साजिद युसूफ ने अपने साथियों साहिल बशीर बट संग बड़ी शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। यहां यह बता दें कि स्वतंत्रता दिवस 2021 के मौके पर भी घंटाघर चौक को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया था। तब भी इस पर बड़े शान से तिरंगा फहराया गया था।

 

इस मौके पर स्कूली छात्रों ने देशभक्ति धुनों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। लाल चौक के मध्य में स्थित घंटाघर ऐतिहासिक लाल चौक की पहचान है। इसे 1979 में बनाया गया था। इसे ठीक उसी स्थान पर बनाया गया था जहां एक समय में कश्मीर के लोकप्रिय नेता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रशंसा की थी।

घंटाघर के ईदगिर्द आज दिनभर सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी रहे। घंटाघर के समीप से गुजर रहे हर राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरों में तिरंगा फहराने के इस यादगार क्षणों को भी कैद किया। कश्मीर मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने डेमो भी प्रस्तुत किए।

यहां यह भी बता दें कि लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर चौक में 30 वर्षों के बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। इससे पहले भाजपा के वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.