Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:45 AM (IST)
पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जम्मू : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर श्रद्धांजलि के पश्चात लोगों में प्रसाद भी बांटा गया।

loksabha election banner

त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी जी न केवल भारत में युवाओं के लिए बल्कि पूरी दुनिया में आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध और प्रबुद्ध होने की चाह रखने वालों के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि जब 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने भाग लिया था, तब उन्हें बोलने के लिए केवल दो मिनट का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने दो घंटे तक बात की, क्योंकि लोग उनके शब्दों और अमेरिका के ब्रदर्स एंड सिस्टर्स के ऐतिहासिक शब्दों से प्यार करने लगे हैं। विवेकानंद ने इस देश को पूरी तरह से नई छवि दी और आइडिया ऑफ इंडिया को व‌र्ल्ड प्रिव्यू दिया। भाजपा संगठन महामंत्री अशोक कौल ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और हर कार्यकर्ता से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं को ऐसा मंत्र दिया, जिससे वे देश की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए आगे आए।

वहीं जम्मू पश्चिम में वार्ड नंबर 41 के काउंसलर संजय कुमार बड़ू ने भी अपने वार्ड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजिल अर्पित की। इस दौरान भाजपा वार्ड प्रधान अशोक वजीर, जिला उप-प्रधान जयदीप संब्याल, जिला सचिव ब्रिजेश गुप्ता, विनोद वजीर व जतिन सेठी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसी तरह के कार्यक्रम अन्य क्षेत्रों में भी हुए। आरएसपुरा में जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता की अध्यक्षता में, गांधी नगर में जम्मू जिला प्रधान विनय गुप्ता व महासचिव अंकुश गुप्ता तथा त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.