Move to Jagran APP

नया वर्ष मान-सम्मान के साथ कई विपदा भी लेकर आएगा, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल 2022

अनूप गिरि ने कहा कि बच्चों में विशेष प्रकार के रोग फैलेंगे। अग्निकांड तथा अग्नि से संबंधित दुर्घटनाएं अधिक होंगी। भारत में महंगाई बढ़ेगी अनाज तथा जरूरी वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि होगी। चोरी डकैती लूटमार जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ेंगी।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 05:45 PM (IST)
नया वर्ष मान-सम्मान के साथ कई विपदा भी लेकर आएगा, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल 2022
नए साल में विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : इस बार नया साल 2022 शनिवार से शुरू हो रहा है। यह कई मायने में अशुभ फल देने वाला होता है। इसके बावजूद कई राशियों के जातकों के लिए एक उत्तम रहेगा। प्राचीन शिव मंदिर बिश्नाह से महामंडलेश्वर अनूप गिरि ने बताया कि शनिवार से नव वर्ष शुरू होने के कारण विश्व के सभी देशों में दंगा, उपद्रव, गृहयुद्ध, हवाई दुर्घटनाएं, रेल दुर्घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं आदि अधिक मात्रा में होंगी। किसी भी देश का पूरा साल अच्छा व्यतीत नहीं होगा। युद्ध का माहौल भी बनेगा। आतंकवादी घटनाओं में भी बढ़ोतरी होगी। महामारी भी फैलेगी। कुछ आश्चर्यजनक घटनाएं भी घटित होंगी।

loksabha election banner

अनूप गिरि ने कहा कि बच्चों में विशेष प्रकार के रोग फैलेंगे। अग्निकांड तथा अग्नि से संबंधित दुर्घटनाएं अधिक होंगी। भारत में महंगाई बढ़ेगी, अनाज तथा जरूरी वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि होगी। चोरी, डकैती, लूटमार जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ेंगी। इस वर्ष वर्षा अधिक होगी, अधिकांश राज्यों में बाढ़ आएगी। अच्छी बात यह है कि फसल की पैदावार अच्छी होगी। इस वर्ष होने वाले चुनावों में भाजपा को लाभ मिलेगा। विश्व में भारत की साख और भी बढ़ेगी।

विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और बढ़ेगी। विश्व के सभी देश भारत से संबंध मजबूत करने को उत्सुक रहेंगे। भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में विश्व स्तर पर उभरेगा। भारत का वर्चस्व बढ़ेगा। अलग-अलग राशि के जातकों के लिए नव वर्ष 2022 अलग-अलग भविष्यफल देगा। यह वर्ष वृष, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। जबकि मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए सम। वहीं कर्क, तुला, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। जानिए किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल...।

  • मेष : आवास परिवर्तन, आर्थिक हानि, चोट, दुर्घटना की आशंका है। गृहस्थी में कलह होगी। नौकरी व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। फिजूलखर्ची की अधिकता रहेगी।
  • वृष : व्यापार में तरक्की होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई पुरस्कार मिलेगा। नया आफिस, मकान मिलेगा।
  • मिथुन : चोट, बीमारी, दुर्घटना, धनहानि, अपमान आदि घटनाएं बन सकती हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
  • कर्क : अचल संपत्ति संबंधी विवाद होंगे। मामला अदालत तक भी जा सकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है। कोई सरकारी दंड भी मिल सकता है।
  • सिंह : जीवनसाथी को सेहत की समस्या होगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। फिर भी गुजारे लायक धन प्राप्त होता रहेगा।
  • कन्या : वाहन से सावधानी रखें दुर्घटना की पूर्ण आशंका है। नौकरी, व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन धन के मामले में सतर्कता बरतें। संतान की चिंता भी रहेगी।
  • तुला : दांपत्य जीवन में कलह का वातावरण रहेगा, तलाक की नौबत आ सकती है। तय शादी टूट सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कर्ज लेना पड़ेगा।
  • वृश्चिक : प्रत्येक क्षेत्र में सफलता विजय मिलेगी। भरपूर धन लाभ होगा। संतान भी आपका नाम रोशन करेगी। उपलब्धि हासिल करेगी। शुभ समाचार मिलेंगे।
  • धनु : जो भी प्रयास करेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ होंगे। नई अचल संपत्ति, वाहन खरीदेंगे। संतान पक्ष से निराशा मिलेंगी।
  • मकर : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। मनचाहा लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। बड़ा लेनदेन लिखा-पढ़ी करके ही करें। ज्यादा विश्वास न करें।
  • कुम्भ : भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, परंतु परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। घर, कार्यक्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। शारीरिक कष्ट होंगे, दुर्घटना की भी आशंका है।
  • मीन : सेहत का विशेष ध्यान रखें। चोट, बीमारी, दुर्घटना की आशंका है। कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। कुत्ते से भी सावधान रहें। अपने धन की सुरक्षा करें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.