Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : बादल छाने से न्यूनतम तापमान में उछाल, कल बारिश-बर्फबारी के आसार

Jammu Kashmir Weather बारिश और बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी। फिलहाल जम्मू कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम से बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 01:05 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बादल छाने से न्यूनतम तापमान में उछाल, कल बारिश-बर्फबारी के आसार
बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार होते ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बारिश, बर्फबारी के आसार बढ़ने लगे हैं।रात को अधिकतर क्षेत्राें में बादल छाए रहने के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक उछला और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं कटड़ा का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही चल रहा है हालांकि कल के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि 6 दिसंबर की दोपहर के बाद जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार होगा। हालांकि बर्फबारी और बारिश से भी ठंड बढ़ेगी।

loksabha election banner

बेशक अभी पिछले महीने से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन शीतलहर परेशान करने लगी है।खासकर कश्मीर में न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है।श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। कुपवाड़ा सबसे ठंडा चल रही है।

यहां न्यूनतम तापमान -1.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। जम्मू संभाग में जम्मू, कटड़ा को छोड़ दूसरे सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। वहीं दिन के तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र अनुसार आज आंशिक बादल छाए रहने के बाद घने बादल छाएंगे।इससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

रविवार को कई स्थानों पर बारिश और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी।

फिलहाल जम्मू कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम से बर्फबारी और बारिश की संभावना है। जम्मू में सुबह मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे। लेह, कारगिल में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार होते ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

  • जम्मू 26.0 13.4
  • कटड़ा 22.4 11.7
  • बनिहाल 21.0 3.2
  • भद्रवाह 19.7 5.6
  • बटोत 18.0 6.6
  • श्रीनगर 12.2 -0.7
  • गुलमर्ग 8.0 -1.0
  • पहलगाम 13.0 -2.0
  • काजीकुंड 13.8 -0.4
  • कुपवाड़ा 14.1 -2.8
  • कुकरनाग 13.0 -2.3 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.