इंजीनियरिग से देश को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाया जाए : उपराज्यपाल
राज्य ब्यूरो जम्मू उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इंजीनियरिग का हमारे समाज पर प्रभाव र
राज्य ब्यूरो, जम्मू : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इंजीनियरिग का हमारे समाज पर प्रभाव रहता है और समाज को दिशा देती है। इंजीनियरिग के क्षेत्र में हमे आत्मनिर्भर ही नहीं बनना होगा बल्कि विश्व में अपनी काबलियत का लोहा भी मनवाना होगा। विख्यात इंजीनियर भारत रतन सर मोक्षागुंडम विश्वरैया के जन्म दिवस पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स वाराणसी सेंटर की तरफ से ऑनलाइन कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि विश्व में बड़े पैमाने पर हुए विकास में इंजीनियरों की अहम भूमिका है। इंसान हमेशा ही अपनी जिदगी को आराम से और बेहतर जीना चाहता है। इसके लिए इंजीनियरिग समाज में अहम बदलाव ला रही है। विश्व की समस्याओं का समाधान करने के लिए इंजीनियरों को आगे आना चाहिए और भारत को विश्व गुरु व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग देना चाहिए।
उपराज्यपाल ने मोक्षागुंडम विश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान इंजीनियर थे, जिनके योगदान को देश हमेशा ही याद रखेगा।