Move to Jagran APP

कश्मीर में राष्ट्रभक्तों का रास्ता नही रोक सकते हैं आतंकी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे फहरा दिया संदेश

कश्मीर में देशविरोधी ताकतों का निशाना बन रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को शान के साथ तिरंगे लहराए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 12:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 12:26 PM (IST)
कश्मीर में राष्ट्रभक्तों का रास्ता नही रोक सकते हैं आतंकी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे फहरा दिया संदेश
कश्मीर में राष्ट्रभक्तों का रास्ता नही रोक सकते हैं आतंकी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे फहरा दिया संदेश

जम्मू, राज्य ब्यूरो । स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में लहराए तिरंगों ने पाकिस्तान की शह पर काम कर रहे आतंकवादियों को स्पष्ट संकेत दिया कि वे राष्ट्रवादी लोगों को डरा नही सकते हैं। कश्मीर में देशविरोधी ताकतों का निशाना बन रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को शान के साथ तिरंगे लहराए।

loksabha election banner

कश्मीर के पहलगाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ तिरंगे लहराए अपितु रैली निकाल कर सबूत दिया कि अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बढ़ते कदमों को रोका नही जा सकता है। अगस्त महीने में कश्मीर में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। आतंकवादियों की इन हमलों के बाद भी कश्मीर में देशभक्त लोगों के हौंसले बुलंद हैं। ऐसे में पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने का एक साल पूरा होने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में तिरंगे फहराए थे।

विश्व प्रसिद्ध् पर्यटक स्थल पहलगाम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष साैफी युसूफ ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर जोश के साथ तिरंगा लहराया। उनके साथ इस माैके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर एजाज हुसैन व पार्टी के अन्य कई नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसके बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न-ए-आजादी का जोश दिखाने के लिए पहलगाम में रैली का आयोजन किया। पहलगाम के साथ श्रीनगर, अनंतनाग व अन्य कई इलाकों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे फहरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमाें का आयोजन किया। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में आतंकवादी खलल न डाल सके, इसके लिए सेना, सुरक्षाबलों ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे।

वहीं दूसरी ओर केंद्र शासित प्रदेया लद्दाख में भी स्वतंत्रता दिवस पर जोश दिखा। लददाख के सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद जामियांग त्सीरिंग नांग्याल ने लेह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लहराया। इसके बाद सांसद के नेतृत्व में लेह में हुई साइकिल रैली में जोश का प्रदर्शन किया गया। रैली में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ लेह हिल काउंसिल के कई काउंसिलरों ने भी हिस्सा लिया। वहीं लद्दाख के अन्य जगहों पर भी 15 अगस्त की धूम रही। मंडल स्तर पर भाजपा ने 15 अगस्त को मनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.