रामबन में यात्री वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत हुई
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामबन जिला के चंद्रकोट में आज सुबह एक छोटा यात्री वाहन खाई में गिर गया। इससे एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है
By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 12:10 PM (IST)
जम्मू, जेएनएन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामबन जिला के चंद्रकोट में आज सुबह एक छोटा यात्री वाहन खाई में गिर गया। इससे एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक नंबर जेके19-2566 यात्रियों को लेकर चंद्रकोट से कुंफर जा रहा था कि कुंफर पुल के पास पहुंचते ही चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे चंद्रकोट के सारथी की 36 वर्षीय महिला वीना देवी पत्नी यशपाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसी दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत कार्यों में तेजी लाते हुए वाहन में सवार अन्य यात्री शिल्पा देवी और शशि पाल को उपचार के लिए रामबन के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें