सूर्या विहार बोहड़ी में पेयजल की किल्लत
जागरण संवाददाता जम्मू सूर्य विहार पाटा बोहड़ी में पिछले कई दिन से पेयजल आपूर्ति की सप्लाइ
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:57 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:57 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : सूर्य विहार पाटा बोहड़ी में पिछले कई दिन से पेयजल आपूर्ति की सप्लाई नहीं होने पर क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूर्य विहार की रहने वाली नेहा कल्सी ने कहा है कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। इसके उपरांत जिन क्षेत्र में पानी की बहाली हुई है वहां भी दूषित पानी की ही आपूर्ति की जा रही है। गंदा पानी पीने से क्षेत्रवासी कभी भी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही दूषित पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई और सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं की गई तो फिर मजबूरन लोगों को सड़कों पर आना पड़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें