Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर के सुहेल ने भारत की AFC U-16 टीम में जगह बनाई

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सुहेल अहमद भट्ट ने भारत की एएफसी (एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन) अंडर-16 फुटबॉल टीम में जगह बना ली है। भारत की टीम आगामी एएफसी अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता के मद्देनजर यूएई में 15 जनवरी से शुरू होने वाले चार एक्सपोजर मुकाबलों में खेलकर अपनी तैयारियों की समीक्षा करेगी।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 02:03 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 02:03 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के सुहेल ने भारत की AFC U-16 टीम में जगह बनाई
भारत की एएफसी अंडर-16 टीम में जगह बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के सुहेल अहमद भट्ट।

जम्मू, विकास अबरोल। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सुहेल अहमद भट्ट ने भारत की एएफसी (एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन) अंडर-16 फुटबॉल टीम में जगह बना ली है। भारत की 25 सदस्यीय टीम आगामी एएफसी अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता के मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात में (यूएई) में 15 जनवरी से शुरू होने वाले चार एक्सपोजर मुकाबलों में खेलकर अपनी तैयारियों की समीक्षा करेगी।

loksabha election banner

लड़कों के वर्ग की एएफसी (Asian Football Confederation) अंडर-16 प्रतियोगिता इस वर्ष के अंत में बहरीन में आयोजित की जानी है। हालांकि अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है लेकिन प्रतियोगिता से पहले भारत की टीम अभी से तैयारियों में जुट गई है। यही वजह है कि यूएई में आगामी 15 जनवरी से चार एक्सपोजर मुकाबले खेले जाएंगे। भारत की एएफसी अंडर-16 टीम में जगह बनाने पर केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सुहेल भट्ट के साथी खिलाड़ी काफी खुश हैं। सुहेल के साथ फुटबॉल खेलने वाले आबिद का कहना है कि सुहेल की तमन्ना थी कि वह एक दिन देश के लिए खेले और खुदा का शुक्र है कि उसकी यह तमन्ना जल्द ही पूरी होने वाली है। चूंकि सुहेल भट्ट इस समय गोवा में हैं और उनके लौटने पर ही वह उनसे मिलकर मुबारकबाद देंगे।

भारत की अंडर-16 टीम के हैड कोच बिबियानो फर्नांडीज का कहना है कि प्रतियोगिता से पहले खेले जाने वाले चारों एक्सपोजर मुकाबले खिलाड़ियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। इन मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों की तैयारियों और उनकी फिटनेस की समीक्षा की जाएगी और अगर किसी में कोई कमी नजर आएगी तो उसे दुरुस्त करने का मौका भी मिल जाएगा। भारत की अंडर-16 टीम के खिलाड़ी इस समय गोवा में हैं और स्थानीय टीम के साथ अभ्यास मुकाबले खेलकर खिलाड़ियों को प्राेत्साहित किया जा रहा है। जिससे उन्हें काफी सुखद महसूस हो रहा है। उन्हाेंने बताया कि यूएई की टीम एशिया में काफी सशक्त टीम है। भारत के दो मुकाबले यूएई की टीम से होंगे जो खिलाड़ियों को सीखने के लिए काफी मददगार साबित होंगे।

कब-कब होंगे एक्सपोजर मुकाबले:

       महीना      तिथि        टीम                                                                   स्थान

  • जनवरी   15           भारत अंडर-16 बनाम अल हमरीयाह फुटबॉल क्लब         अली हमीराह स्पोटर्स क्लब
  • जनवरी   18           भारत अंडर-16 बनाम शारजाह फुटबॉल क्लब                शारजाह फुटबॉल स्टेडियम
  • जनवरी   21           भारत अंडर-16 बनाम यूएई अंडर-16                          यूएई एफए स्टेडियम
  • जनवरी   24           भारत अंडर-15 बनाम यूएई अंडर-16                          यूएई एफए स्टेडियम

भारत की अंडर-16 टीम :

गोलकीपर :- अमर कुमार साहनी, सोम कुमार, लायनईल डैरियल रीमीई।

डिफेंडर:- अनिश मजूमदार, हेलीन नोनगडु, सिंगसन पाओगोउमांग, अमनदीप, प्रीतम मीती सोरोखाइबाम, अभिषेक सिंह टीकचम, शमीक कैन वास।

मिड फिल्डर:- सात्विक शर्मा, लालरीमतलुंगा फनाई, माहीसन सिंह, रंजन सोरीन, इबिनदास यीसूदासन, टॉयसन सिंह, ओला सिबा प्रसाद, सिबाजीत सिंह, इबोकलांग नोनगहलॉ

फार्वड:- शुभो पॉल, सुहेल अहमद भट्ट, श्रीदार्थ नोनगमीइकापाम, हिमांशु जांगड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.