लखनऊ में कौशल प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर
राज्य ब्यूरो, जम्मू : क्षेत्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर के 20 मेधावी विद्यार्थी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : क्षेत्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर के 20 मेधावी विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विश्व कौशल भारत के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 31 मई से 2 जून तक प्रतियोगिता हो रही है। इसके विजेता राष्ट्रीय स्तर की जुलाई में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उसके बाद विश्व कौशल की प्रतियोगिता रूस में अगले वर्ष होगी। उच्च शिक्षा मंत्री इमरान रजा अंसारी क्षेत्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के दल को रवाना कर चुके हैं।
अंसारी विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि चयनित 20 विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि ये राज्य का नाम रोशन करेंगे। हमारे युवा बेहतर करेंगे। जम्मू कश्मीर कौशल विकास निगम नें सात सौ से अधिक आवेदन हासिल किए थे। इसमें 20 का चयन किया गया।
-------
चयनित विद्यार्थी
माजिद - डिग्री कॉलेज गांदरबल में बीए का विद्यार्थी।
मोहम्मद अमीन - बेकरी बनाने की कला में माहिर और इसमें राज्य स्तर का विजेता है।
इकजौत ¨सह - नीट पॉलीटेक्निक कॉलेज जम्मू में मेकेनिकल डिप्लोमा का फाइनल वर्ष का विद्यार्थी।
सैयद विकास शब्बीर - वेब डिजाइन में राज्य स्तर का विजेता।
राजपाल ¨सह - नीट श्रीनगर में बीटेक का विद्यार्थी।
अकील अहमद - आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ी और अब यूनिफॉर्म स्टिच कर रहा है।
रोहित गौतम - इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में होटल मैनेजमेंट की डिग्री कर रहा है।
सहारश अरोड़ा - एमएएम कॉलेज में बीए कर रहा है।
मोहम्मद अदीब भट्ट - डिग्री कॉलेज मिश्रीवाला में बीए कर रहा है।