Move to Jagran APP

J&K Congress: हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सियासी गतिविधियों पर रोक लगाई

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने अपनी सारी सियासी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 अप्रैल से जम्मू कश्मीर में पंचायत की ओर चलो अभियान को लांच किया था। इसके लिए पंचायतों में पार्टी ने कार्यक्रम शुरू किए थे।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 07:34 PM (IST)
J&K Congress: हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सियासी गतिविधियों पर रोक लगाई
कांग्रेस पार्टी हाईकमान के अगले आदेश तक कोरोना में लोगों की मदद करेगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने अपनी सारी सियासी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 अप्रैल से जम्मू कश्मीर में पंचायत की ओर चलो अभियान को लांच किया था। इसके लिए पंचायतों में पार्टी ने कार्यक्रम शुरू किए थे जिसमें जनसभाएं कर लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा था। साथ ही भाजपा की नाकामियों को उजागर कर लोगों के बीच अपना आधार मजबूत करने की मुहिम थी।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि देश में कोरोना से उपजे हालात को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाकर कोरोना में लोगों की मदद करने के लिए कहा है। हमने पंचायत की ओर चलो अभियान शुरू किया था जो 45 दिन का था। इस अभियान के तहत कुछ कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें हमें लोगों का भारी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी हाईकमान के अगले आदेश तक कोरोना में लोगों की मदद करेगी। कोई कार्यक्रम नहीं होगा। इस समय चुनौती कोरोना से निपटने की है। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार विफल साबित हो रही है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आक्सीजन की कमी से लोगों की कीमती जाने जा रही है। जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित बनाया जाए की कि कहीं पर भी आक्सीजन की कमी पेश न आए। इस समय चुनौतियां बहुत अधिक बढ़ गई है। हम प्रशासन को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। कोरोना की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करने में सभी को सहयोग देना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा ही सही भूमिका निभाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.