Jammu and Kashmir Weather Update : जम्मू-कश्मीर में नववर्ष का आगमन बारिश आैर बर्फबारी से होने के आसार बने
इस वर्ष पहली बार है कि दिसंबर महीने में अधिकतम तापामन सामान्य से नीचे चल रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान से महीने में कई बार ऊपर रहा है।
जम्मू, जागरण संवाददाता । लगातार महीने भर से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से दस डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से ठंड ने पिछले चार दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र से मिले रिकार्ड अनुसार वर्ष 1982 के बाद से लेकर आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि दिसंबर में लगातार सप्ताह भर तापामान सामान्य से नीचे रहा हो। 6-7 दिसंबर को जरूर तापमान सामान्य रहा था लेकिन उसके बाद एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जब तापमान सामान्य या उससे अधिक रहा हो। वहीं नवंबर महीने में भी अधिकतर दिन तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। वहीं बुधवार को फिर से बारिश और बर्फबारी के आयार बन रहे हैं।
इस वर्ष पहली बार है कि दिसंबर महीने में अधिकतम तापामन सामान्य से नीचे चल रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान से महीने में कई बार ऊपर रहा है। ऐसा नहीं है कि न्यूनतम इससे पहले नीचे नहीं रहा हो। न्यूनतम तापमान दिसंबर में कई बार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रह चुका है। लेकिन दिन में धूप खिली रहने के कारण ठंड इस कदर परेशान नहीं करती थी। अभी मौसम के यह सितम जारी रहेंगे।
मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग के रिकार्ड अनुसार इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब अधिकतम तापामन लगातार इतने दिन सामान्य से नीचे रहा हो। बारिश या बर्फबारी के चलते जरूर तापमान गिरता रहा है लेकिन धूप खिलते ही फिर से सब सामान्य हो जाया करता था। इस बार धूप का भी कोई खास असर नीं हो रहा। अभी आगे भी मौसम में सुधार होता नहीं दिख रहा। अभी पश्चिमी विक्षोभ के दो और दबाव बनते दिख रहे हैं। इससे फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे शीतलहर का प्रकेाप इसी तरह बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार लेह का न्यूनतम तापमान -15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
हार्इकोर्ट में पहली जनवरी से छुटिटयां
जम्मू कश्मीर हार्इकाेर्ट में पहली जनवरी से चौबीस जनवरी तक छुटिटयों की घोषणा की गर्इ है। इस दौरान पहली जनवरी से लेकर चार जनवरी तक हार्इकोर्ट में कोर्इ काम नहीं होगा, जबकि चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने छह से पंद्रह जनवरी तक जस्टिस संजीव कुमार जबकि जस्टिस सिंधु शर्मा सोलह से चौबीस जनवरी तक जम्मू हार्इकोर्ट में वकेशन जज रहेंगी। जस्टिस संजीव कुमार छह से पंद्रह तक वीडियो कांफ्रेंस से श्रीनगर हार्इकोर्ट के वकेशन जज रहेंगे। जस्टिस ताशी रबस्तान को श्रीनगर का सोलह से चौबीस जनवरी तक वकेशन जज नियुक्त किया गया है।