Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Forecast : निचले क्षेत्रों से बर्फ पिघली, ठंड कर रही बेहाल

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन तापमान और गिरावट आएगी। वहीं मौसम होने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा खुला हुआ है आैर जम्मू से कश्मीर के लिए गाड़ियों को रवाना किया गया है।

By VikasEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 12:38 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Forecast : निचले क्षेत्रों से बर्फ पिघली, ठंड कर रही बेहाल
कश्मीर के निचले क्षेत्रों में शुक्रवार को पड़ी बर्फ पिघल गई है

जम्मू , जागरण संवाददाता : कश्मीर के निचले क्षेत्रों में शुक्रवार को पड़ी बर्फ पिघल गई है लेकिन ठंड अपने रंग दिखा रही है। जम्मू में सुबह से बादल छाए रहने के बाद दोपहर को हल्की धूप निकली है लेकिन ठंड पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अधिक है।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन तापमान और गिरावट आएगी। वहीं मौसम होने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा खुला हुआ है आैर जम्मू से कश्मीर के लिए गाड़ियों को रवाना किया गया है।लेकिन उत्तरी कश्मीर को पुंछ से जोड़ने वाला मुगल रोड और लेह श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग अभी बंद है। दोनों ही मार्गों से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी है।

loksabha election banner

शनिवार को लेह की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनम तापमान लुढक कर -12.2 डिग्री सेसियस तक आ गया। अधिकमत तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कारगिल का न्यूनतम तापमान भी शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते लेह कारगिल में जन जीवन थम सा गया है। लोग घरों में ही धुवक कर रह गए हैं।गुलमर्ग में शनिवार रात को भी हल्की बर्फबारी हुई और न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। कुकीनाग, पहलगाम, भद्रवाह का न्यूनतम तापमान माइनस मेंचल रहा है। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान भर लुढ़क कर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ाेतरी होगी लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। अाने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जाएगा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 8.0, न्यूनत तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 11.5, न्यूनतम तामपान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तामपान 10.0, न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 18.6, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 15.6, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पिछले 24 घंटों में 1.6 एमएम बारिश हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.