Jammu : रियासी के कांसी पट्टा में दो गुटों में मारपीट, दोनों तरफ से छह लोग घायल
भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को पुलिस द्वारा रियासी जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में दोनों पक्ष के तीन-तीन लोग शामिल हैं।पुलिस द्वारा सभी घायलों को रियासी जिला अस्पताल लाया गया।
रियासी, संवाद सहयोगी : रियासी के कांसी पट्टा इलाके में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को पुलिस द्वारा रियासी जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में दोनों पक्ष के तीन तीन लोग शामिल हैं इनमें एक पक्ष से मोहम्मद लतीफ 11 पुत्र मोहम्मद याकूब, अब्दुल हमीद 65 पुत्र इस्माइल और शुबरा बीबी 50 पत्नी अब्दुल हमीद के रूप में हुई।
दूसरे पक्ष के घायलों में जुलेखा बीवी 50 पत्नी अब्दुल करीम, जरीना 22 पत्नी लियाकत अली और सलीमा अख्तर 26 पत्नी मोहम्मद सदीक के रूप में हुई। यह सभी कांसी पट्टा के रहने वाले हैं। इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट की पहल का आरोप दूसरे पर लगाने सहित कई अन्य आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें जबरन मकान पर कब्जा तथा कुछ अन्य घरेलू विवाद भी शामिल हैं। दोनों पक्षों से हुई बातचीत में पता चला कि विवाद का यह मामला 20 मई को तूल पकड़ने लगा था।
इन्हीं में से कुछ लोगों द्वारा मामला पुलिस के संज्ञान में भी लाया गया, लेकिन इससे पहले कि मामला सरकारी हस्तक्षेप से सुलझाया जाता। शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें लाठी-डंडों और पत्थरों का भी इस्तेमाल हुआ। इस मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए रियासी जिला अस्पताल लाया गया। बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
फोटोः
रियासी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कांसी पट्टा में हुई मारपीट में घायल लोग