Move to Jagran APP

Jammu Municipal Corporation: नगर निगम की तीन कमेटियों के लिए छह प्रत्याशियों ने किया नामांकन

निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन पदों को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा के पास कमेटियों में स्पष्ट बहुमत है। पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी व सोशल जस्टिस कमेटी में भाजपा के पास नौ में से छह-छह सदस्य हैं।

By Edited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:09 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:22 AM (IST)
Jammu Municipal Corporation: नगर निगम की तीन कमेटियों के लिए छह प्रत्याशियों ने किया नामांकन
भाजपा भी अपना वोट बिखरने से बचाने के लिए प्रयासरत रहेगी।

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन, सोशल जस्टिस और स्वच्छ भारत कमेटी के लिए वीरवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। 19 जनवरी को चुनाव होने हैं। हर कमेटी में नौ-नौ सदस्य हैं। इन्हीं के वोट से चेयरमैन चुना जाना है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन पद के लिए वार्ड 70 से कॉरपोरेटर नरेंद्र सिंह बंटी तथा कांग्रेस से सौबत अली ने नामांकन भरा। सोशल जस्टिस कमेटी के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 63 से कॉरपोरेटर कुलदीप सिंह व कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 7 की कॉरपोरेटर रितु चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, स्वच्छ भारत कमेटी के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 35 के कॉरपोरेटर यशपाल शर्मा नामांकन पत्र दाखिल किया।

उनके समक्ष कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नंबर 44, नानक नगर से कॉरपोरेटर इंद्र ¨सह सूदन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के तीनों ही प्रत्याशियों के नामांकन भरने के लिए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, चेयरमैन बलदेव ¨सह बलोरिया, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा कॉरपोरेटरों व समर्थकों के साथ निगम सचिव टीना महाजन के कार्यालय में पहुंचे। जयघोष के बीच कार्यालय में दाखिल होने के साथ नामांकन भरे गए। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री क¨वद्र गुप्ता भी मेयर कार्यालय में पहुंचे तथा भाजपा प्रत्याशियों को बधाई दी।

वहीं निगम में विपक्षी कांग्रेस व निर्दलीय एकजुट होकर नामांकन भरने पहुंचे। कांग्रेसी विपक्ष के नेता गौरव चोपड़ा, कांग्रेस के निगम में व्हिप द्वारका चौधरी, शाम लाल बस्सन और अमित गुप्ता की अगुवाई में उन्होंने नामांकन भरे। फिलहाल निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर 56 से कॉरपोरेटर बलदेव सिंह बलोरिया चेयरमैन जबकि सोशल जस्टिस कमेटी के चेयरमैन पद पर वार्ड नंबर 12 से कॉरपोरेटर जीत कुमार अंगराल और सोशल जस्टिस कमेटी में वार्ड नंबर 67 से कॉरपोरेटर सूरज प्रकाश पाधा चेयरमैन पद संभाले हुए हैं। तीनों ही चेयरमैन दो बार चुने गए हैं।

अब शुरू होगी जोड़-तोड़ की राजनीति: निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन पदों को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा के पास कमेटियों में स्पष्ट बहुमत है। पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी व सोशल जस्टिस कमेटी में भाजपा के पास नौ में से छह-छह सदस्य हैं। वहीं स्वच्छ भारत कमेटी में भाजपा के पास पांच सदस्य हैं। जीतने के लिए भी पांच ही वोट चाहिए। हालांकि कांग्रेस व निर्दलीय इस वोट को तोड़ने का प्रयास जरूर करेंगे। भाजपा भी अपना वोट बिखरने से बचाने के लिए प्रयासरत रहेगी।

पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी

  • 1. बलदेव सिंह बलोरिया - वार्ड नंबर 56 (भाजपा)
  • 2. महेंद्र कुमार भगत - 61 (भाजपा)
  • 3. अरुण कुमार खन्ना - 25 (भाजपा)
  • 4. नरेंद्र सिंह - 70 (भाजपा)
  • 5. शमा अख्तर - 71 (निर्दलीय)
  • 6. राजेंद्र सिंह - 39 (कांग्रेस)
  • 7. तीर्थ कौर रैणा - 58 (भाजपा)
  • 8. राज कुमार - 51 (भाजपा)
  • 9. सोबत अली - 74 (कांग्रेस) 

सोशल जस्टिस कमेटी

  • 1. जीत कुमार अंगराल - 12 (भाजपा)
  • 2. तृप्ता देवी - 66 (भाजपा)
  • 3. अजय गुप्ता - 52 (भाजपा)
  • 4. राज रानी - 45 (भाजपा)
  • 5. कुलदीप ¨सह - 63 (भाजपा)
  • 6. रमा - 13 (कांग्रेस)
  • 7. रितू चौधरी - 7 (कांग्रेस)
  • 8. शाम लाल - 48 (निर्दलीय)
  • 9. सुभाष शर्मा - 36 (भाजपा)

स्वच्छ भारत कमेटी

  • 1. सूरज प्रकाश पाधा - 67 (भाजपा)
  • 2. हरदीप ¨सह मनकोटिया - 26 (भाजपा)
  • 3. मोहियुद्दीन - 6 (निर्दलीय)
  • 4. ज्योति देवी - 53 (भाजपा)
  • 5. गोपाल गुप्ता - 5 (भाजपा)
  • 6. रशपाल भारद्वाज - 72 (निर्दलीय)
  • 7. संध्या गुप्ता - 15 (निर्दलीय)
  • 8. इंद्र सिंह सूदन - 44 (निर्दलीय)
  • 9. यशपाल शर्मा - 35 (भाजपा)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.