Move to Jagran APP

Jammu : पार्टी विस्तार के लिए शिवसेना का मिशन कश्मीर, पार्टी की विचारधारा से जोड़ें जाएंगे लोग

शिव सेना पूरे जम्मू-कश्मीर में अपना प्रभाव छोड़ना चाहती है। इसलिए पार्टी का बढ़चढ़ कर फैलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों का विकास करने के लिए शिव पूरा जोर लगा रही है और आने वाले चुनावों में पार्टी पूरे प्रदेश में बढ़चढ़ कर चुनाव लड़ेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 12:43 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 12:43 PM (IST)
Jammu : पार्टी विस्तार के लिए शिवसेना का मिशन कश्मीर, पार्टी की विचारधारा से जोड़ें जाएंगे लोग
मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शिव सेना अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपना प्रभाव जमाएगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : घाटी के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए शिव सेना ठाकरे ने मिशन कश्मीर अभियान शुरू किया है। इसके तहत कश्मीर घाटी के दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचा जा रहा है और उनको पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया जा रहा है।

loksabha election banner

घाटी के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे दूर दूर के क्षेत्रों तक पहुंचे और लोगों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएं। पिछले दिनों घाटी से अनेकों कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हो गए थे। शिव सेना की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रधान मनीश साहनी का कहना है कि यह सब पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की विचार का प्रभाव है।

शिव सेना पूरे जम्मू कश्मीर में अपना प्रभाव छोड़ना चाहती है। इसलिए पार्टी का बढ़चढ़ कर फैलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों का विकास करने के लिए शिव पूरा जोर लगा रही है और आने वाले चुनावों में पार्टी पूरे प्रदेश में बढ़चढ़ कर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने मिशन कश्मीर शुरू किया है जिसके तहत हमारे कार्यकर्ता कश्मीर के हर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और लोगों की परेशानियों को सुन रहे हैं।

वहीं पार्टी की विचारधारा भी उन तक पहुंचा रहे हैं। मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शिव सेना आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपना प्रभाव जमाएगी।साहनी ने कहा कि इसके परिणाम सामने भी आ रहे हैं। कश्मीर में भी काफी संख्या में लोग शिव सेना के साथ जुड़े हैं। शिव सेना का यही प्रयास है कि वे कश्मीर में ऐसे लोगों को सामने लाए जो अपने लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए गंभीरता दिखाए।

उनके अभियान के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। वहीं शिव सेना ठाकरे ने केंद्र सरकार से कहा कि वे जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ किए गए वायदों को पूरा करे। जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाया जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.