Jammu Kashmir : प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली में अमित शाह, जेपी नड्डा से मिले
देश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बैठक कर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव दलीय आधार पर करवाने का मुद्दा उठाया।जिला विकास परिषद चुनाव की घोषणा से पहले दिल्ली में हुई
जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बैठक कर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव दलीय आधार पर करवाने का मुद्दा उठाया।जिला विकास परिषद चुनाव की घोषणा से पहले दिल्ली में हुई इस बैठक में कश्मीर के सुरक्षा हालात, वहां पर पार्टी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालात के बारे में भी जानकारी दी।
जिला विकास परिषद चुनाव दलीय आधार पर करवाने की पैरवी की, प्रदेश के हालात की जानकारी दी
इस दौरान जिला विकास परिषद के चुनाव को लेकर प्रदेश में चल रही तैयारियों पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में जम्मू कश्मीर में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी दे पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।जम्मू कश्मीर से इस बैठक में हिस्सा लेने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के साथ संगठन महामंत्री अशोक कौल, महासचिव विबोध गुप्ता, सुनील शर्मा, डा देवेन्द्र कुमार मन्याल शामिल थे।
बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में हिस्सा शाम को हुई इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए ये नेता दोपहर बारह बजे के करीब जम्मू से रवाना हुए थे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। इस समय समय गुपकार घोषणापत्र को लेकर जम्मू कश्मीर में सियासत गर्माई हुई है। इसके साथ विपक्ष एकजुट होकर भूमि सुधारों के खिलाफ अभियान चला रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी नेताओं ने गृहमंत्री से जम्मू कश्मीर में दलीय आधार पर जिला विकास परिषद चुनाव करवाने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि गृहमंत्री हमारी इस मांग को स्वीकार करने पर राजी हो गए। इसके साथ प्रदेश के हालात, जम्मू कश्मीर की सुरक्षा, कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की शहादताें के साथ प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम व चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।रैना ने बताया कि प्रदेश भाजपा दलीय आधार पर जिला परिषद के चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी गांवों में विकास को और तेजी देने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी। प्रदेश में 8 चरणों में होने वाले ये चुनाव 28 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक जारी रहेंगे।