Move to Jagran APP

स्कूलों में स्थापित होंगी 600 वोकेशनल लैब : सेमून

जम्मू कश्मीर में समग्र शिक्षा के जरिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए रोडमैप बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में 600 वोकेशनल लैब स्थापित की जाएंगी। यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव असगर सेमून ने शनिवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित ऑनलाइन पैनल डिस्कशन में दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 02:10 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:11 AM (IST)
स्कूलों में स्थापित होंगी 600 वोकेशनल लैब : सेमून
स्कूलों में स्थापित होंगी 600 वोकेशनल लैब : सेमून

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर में समग्र शिक्षा के जरिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए रोडमैप बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में 600 वोकेशनल लैब स्थापित की जाएंगी।

loksabha election banner

यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव असगर सेमून ने शनिवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित ऑनलाइन पैनल डिस्कशन में दी।

पैनल डिस्कशन में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सेमून ने कहा कि राज्य प्रशासन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए वचनबद्ध् है। प्री प्राइमरी पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में नए विषय शामिल किए जाएंगे। स्वयं मूल्यांकन को भी शुरू किया जाएगा। व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान रहेगा। पाठ्यक्रमों में खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों को भी हिस्सा बनाया जाएगा। एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. हरूशीकेश सेनापति ने कहा कि राष्ट्र के हित के लिए युवाओं का चहुंमुखी विकास जरूरी है। एनसीईआरटी नया पाठ्यक्रम तैयार करने पर काम कार रही है, जो ज्ञान के तरीके में बदलाव करेगा। बच्चों को नई सोच के प्रति प्रति प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जम्मू विवि के वीसी प्रो. मनोज धर ने कहा कि नई शिक्षा नीति से विश्व में भारत अपनी अहम जगह बनाएगा। कौशल विकास पर भी जोर रहेगा। समग्र शिक्षा के प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. अरुण मन्हास ने कहा कि नई शिक्षा से बहुत बदलाव आएगा। बच्चों को नया पाठ्यक्रम पढ़ने को मिलेगा।

ऑनलाइन पैनल डिस्कशन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमनिस्ट्रेशन के सदस्यों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, डिस्ट्रिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिग के अध्यक्षों, प्रिसिपलों, निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.