Move to Jagran APP

पांच दिन से हड़ताल, चरमराई सफाई व्यवस्था

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : पांच दिन से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से शहर में जग

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:55 PM (IST)
पांच दिन से हड़ताल, चरमराई सफाई व्यवस्था
पांच दिन से हड़ताल, चरमराई सफाई व्यवस्था

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : पांच दिन से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई कर्मियों ने ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिस वजह से शहर के गली-मुहल्लों, बाजारों और सड़कों पर गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शनिवार को शुरू हुई उनकी हड़ताल बुधवार पांचवे दिन भी जारी रही। बुधवार को भी अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आरएसपुरा नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। संघ पालिका प्रधान थामस गिल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगे बिल्कुल जायज है। सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, लेकिन उन्हें उठाने वाला कोई नहीं है। गंदगी नालियों में जमा होने के कारण जगह जगह पानी रूका हुआ है। लोग खासे परेशान है। यदि यह हड़ताल जारी रही तो शहर का ओर ज्यादा बुरा हाल हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुरा हाल है। इसको राज्यपाल प्रशासन ने ध्यान देना चाहिए। अगर हड़ताल कुछ दिन ओर चली तो शहर कि गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.