Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : स्वयं से ऊपर उठना और मानवता की सेवा करना महान भारतीय संस्कृति उपराज्यपाल

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वयं से ऊपर उठना और मानवता की सेवा करना हमारी महान भारतीय संस्कृति है। रेडक्रास के हजारों स्वयंसेवक भी इसी भावना से समाजकी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। उपराज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर पुलिस सभागार में समारोह को संबोधित कर रहे थे।

By VikasEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 09:57 PM (IST)
Jammu Kashmir : स्वयं से ऊपर उठना और मानवता की सेवा करना महान भारतीय संस्कृति उपराज्यपाल
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वयं से ऊपर उठना और मानवता की सेवा करना हमारी महान भारतीय संस्कृति है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वयं से ऊपर उठना और मानवता की सेवा करना हमारी महान भारतीय संस्कृति है। रेडक्रास के हजारों स्वयं सेवक भी इसी भावना से समाजकी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। उपराज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर पुलिस सभागार गुलशन मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।उपराज्यपाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के जम्मू और कश्मीर संगठन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।उपराज्यपाल ने स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन उन सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है जो समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज के समारोह का उद्देश्य स्वयंसेवकों की क्षमताओं का निर्माण करना भी है ताकि वे समुदाय के लिए सहायक, शिक्षक और प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि स्वंयसेवक बनने के लिए मानवता के अनुसार प्यार, सदभावना और नम्रता का होना अति आवश्यक है परंतु हमारी भारतीय संस्कृति में मानवता की सेवा अंतरहृदय की गहराईयों में बसी हुई है। ।उपराज्यपाल ने 1947 से समाज सेवा के लिए केंद्रशासित प्रदेश के 20 जिलों में स्वयंसेवकों की टीमों द्वारा सेवाएं मुहैया करवाने पर खुशी जताई। उन्होंने भविष्य में इस नेक काम में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और लोगों से मदद करने का आग्रह किया ।

उपराज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी के सात मार्गदर्शक सिद्धांतों ने इसके दर्शन को परिभाषित किया और उसी मार्गदर्शक सिद्धांतों ने रेड क्रॉस स्वयंसेवकों को कोविड ​​-19 महामारी के दौरान जम्मू और कश्मीर के कम से कम 30,000 परिवारों तक भोजन, दवाइयां और कपड़े पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उपराज्यपाल ने स्वयंसेवाओं को भक्ति से जोडते हुए कहा कि यह मानवता में देवत्व की खोज में मदद करता है और रेड क्रॉस सोसायटी बिल्कुल वैसा ही कर रही है। मानव जाति की सेवा महात्मा गांधी द्वारा दिखाया गया मार्ग है। हमारी संस्कृति में समाज मायने रखता है और एकमात्र शिक्षण स्वयं से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है। स्वेच्छाचारिता और एकता के साथ, हम प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित लोगों के बीच सकारात्मक भावना, एकजुटता और करुणा का निर्माण करने में योगदान कर सकते हैं।

उपराज्यपाल ने लोगों से जरूरतमंदों को भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने के अलावा महामारी की जानकारी और रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण हितधारक बननें के लिए निवेदन किया। इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर लकी ड्रा आयोजित किया गया और जीतने वालों को पुरस्कार भी दिए गये।इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में डिवीजनल कमिश्नर जम्मू संजीव वर्मा, महासचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जेएंडके किफायत हुसैन रिजवी, मानद सचिव जम्मू, विनोद मल्होत्रा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.