Move to Jagran APP

176 कस्तूरबा गांधी विद्यालय खुलेंगे

शैक्षिक समावेश के जरिए 21 हजार बच्चों की विशेष जरूरतें पूरी की जाएंगी। यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव असगर सेमून ने कुपवाड़ा में एक बैठक के दौरान दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:36 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 08:36 AM (IST)
176 कस्तूरबा गांधी विद्यालय खुलेंगे
176 कस्तूरबा गांधी विद्यालय खुलेंगे

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश में 15 हजार लड़कियों के लिए 176 आवासीय स्कूल खोले जाएंगे। शैक्षिक समावेश के जरिए 21 हजार बच्चों की विशेष जरूरतें पूरी की जाएंगी। यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव असगर सेमून ने कुपवाड़ा में एक बैठक के दौरान दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 176 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले जाएंगे। इनमें 15 हजार लड़कियों को शिक्षा हासिल होगी। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों को पढ़ाई के कम अवसर मिल रहे हैं। प्राइमरी स्कूल स्तर पर लड़कियों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए आवासीय स्कूल मददगार साबित होंगे। समाज में लड़कियों की पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी।

जम्मू कश्मीर में शैक्षिक समावेश के तहत 21 हजार बच्चों को फायदा पहुंचाया जाएगा। दिव्यांगों को व्हील चेयर, ब्रेल बुक व अन्य उपकरण दिए जाएंगे। कुपवाड़ा में आर्ट मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इसमें स्मार्ट क्लास रूम, इंटरनेट सुविधा, पढ़ाने का आधुनिक मैटेरियल और अन्य सुविधाएं हासिल होंगी। उन्होंने जिला में एक सौ बिस्तरों वाले ग‌र्ल्स हॉस्टल का नींव पत्थर रखा। जिला में ऐसे ही 10 हॉस्टल बनेंगे। जिला में 1200 सामुदायिक कक्षाएं ली जा रही हैं। प्रदेश में और केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश में शिक्षा का ढांचा मजबूत करने के लिए दूरदराज क्षेत्रों में 23 केंद्रीय विद्यालय के अलावा कुछ और नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने यह जानकारी दी। नए केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी भेजे गए प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में उन्होंने प्रमुख सचिव से कहा कि केंद्रीय विद्यालयों की जगह की पहचान के काम में तेजी लाने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दें। इसके साथ ही अस्थायी उपयुक्त जगह भी चाहिए ताकि केंद्रीय विद्यालयों की शुरुआत की जा सके। अन्य क्षेत्रों में भी केंद्रीय विद्यालय खोलने का व्यापक प्रस्ताव तैयार किया जाए।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव असगर सेमून, बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन जम्मू कश्मीर की चेयरपर्सन वीना पंडिता, स्कूल शिक्षा विभाग कश्मीर के निदेशक युनूस मलिक, समग्र शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण मन्हास वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बैठक से जुड़े। बैठक में बताया गया कि जम्मू कश्मीर में 36 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं, जिसमें 25 जम्मू संभाग व 11 कश्मीर संभाग में हैं।

जम्मू कश्मीर में 23 नए केवी खोले जा रहे हैं। नए केवी वेरीनाग, रानीपोरा, गंदोह, कास्तीगढ़, गांदरबल, जगटी, बनी, रामकोट, कुपवाड़ा, अजोट, गलांदर, रिनीपोरा, नौशहरा, ढूंगी, रामबन, गूल, रियासी, कटड़ा, ककरयाल, विजयपुर, शोपियां, शआदत कारेवा व मानतलाई में खोले जाने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.