स्वच्छता के सिपाहियों की बदौलत ही साफ रहता है हमारा शहर
जागरण संवाददाता, जम्मू : जब हम सुबह उठते हैं तो सफाई कर्मी हाथों में झाडू़ लिए मुहल्ले क
जागरण संवाददाता, जम्मू : जब हम सुबह उठते हैं तो सफाई कर्मी हाथों में झाडू़ लिए मुहल्ले की सफाई में जुटे होते हैं। अगर ऐसा न हो तो कूड़े के ढेर बीमारी को न्योता दे रहे हों। सच्चाई यही है कि यही स्वच्छता के सच्चे सिपाही सफाई कर्मी ही हैं। इनकी जितनी प्रशंसा करें कम है। इनका सम्मान हरेक व्यक्ति का सम्मान है।
मंगलवार को रेशमघर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित मेरा भारत स्वच्छ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कॉरपोरेटर बलवीर कुमार व उनकी पत्नी रमा जो कि प्रत्याशी के तौर पर निगम चुनाव में भाग्य आजमा रही हैं, ने यह शब्द कहे। बलवीर ने कहा कि दैनिक जागरण ने सफाई कर्मियों को स्वच्छता के सिपाही नाम देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। यह लोग सच्चे सिपाही हैं जिनकी बदौलत हमारा वातावरण स्वच्छ रहता है। इन्हीं की बदौलत शहर साफ-सुथरा बन रहा है। वातावरण गंदगी से बच रहा है। इनकी मेहनत को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। दैनिक जागरण ने इन्हें सम्मानित कर इनका मान बढ़ाया है। इनकी परेशानियां भी हैं जिन्हें हल किया जाना चाहिए। एनजीओ के माध्यम से काम करने वाले कर्मियों को बहुत कम वेतन मिलता है। उन्हें कैजुअल के तौर पर लगा दिया जाना चाहिए। उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करना चाहिए।
वहीं रमा ने कहा कि सफाई कर्मियों का जो मान दैनिक जागरण ने बढ़ाया है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। यही कर्मी हैं जिनकी बदौलत हमारा वातावरण सुरक्षित हो रहा है। इन कर्मियों को स्वच्छता के सिपाही का दर्जा देकर दैनिक जागरण ने समाज में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का बेहतरीन कदम उठाया है। सफाई कर्मियों की बदौलत ही हमारे मुहल्ले साफ रहते हैं। खुद तो अधिकतर लोग घरों के आसपास भी सफाई नहीं रख पाते। लिहाजा इनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता। अक्सर इन लोगों की अनदेखी होती है। दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। हरेक गली-मुहल्ले से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देना बहुत अच्छा है। इन कर्मियों को भी ऐसा एक प्रमाण पत्र मिला है जिसे वे घर में रखकर खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
---------
जागरण ने बख्शा मान
दैनिक जागरण द्वारा स्वच्छता के सिपाही का प्रशस्ति पत्र पाकर सफाई कर्मियों का उत्साह देखते ही बना। सोमवार को रेशमघर में को सम्मानित किया गया। उनकी अच्छी सेवाओं की हरेक ने सराहना की। इन कर्मियों ने दैनिक जागरण का आभार जताते हुए काला, केवल कृष्ण, रानी, दीपक मंगोत्रा, महेंद्र सिंह, तारा चंद, योग राज, ¨टकू कुमार, सौरव मेहरा, गौरव मेहरा ने दैनिक जागरण की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें ताउम्र याद रहेगा। उन्होंने दैनिक जागरण ¨जदाबाद के जयघोष भी लगाए।