रेहड़ा खाई में गिरा, घोड़े की मौत
संवाद सहयोगी मीरां साहिब जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर बृजनगर गांव के पास बने पुल से एक रेहड़
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब: जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर बृजनगर गांव के पास बने पुल से एक रेहड़ा खाई में गिर गया। इस हादसे में रेहड़ा खींच रहे घोड़े की मौत हो गई, जबकि रेहड़ा मालिक रेहड़े के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मोहम्मद रफीक पुत्र फरदीन, भौर कैंप का रहने वाला है। उसे उपचार के लिए पुलिस ने जीएमसी में भर्ती करवाया है।
मोहम्मद रफीक जम्मू से सामान लादकर मीरां साहिब कस्बे की ओर आ रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे वर्षो से पुल पर रेलिग लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन नहीं सुन रहा है। यदि रेलिंग लगी होती तो रेहड़ा मालिक और उसका घोड़ा बच सकते थे। लोगों ने बताया कि करीब छह महीने पहले एक मारुति कार भी इसी तरह पुल से खाई में गिर गई थी, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।