Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: रविन्द्र रैना बोले- कश्मीर को नहीं बनने देंगे अफगानिस्तान

अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुपकार गठबंधन के कुछ नेता कश्मीर में तालिबान जैसा उपद्रव मचाने की साजिश करने में जुटे हैं। उनकी यह नापाक हरकत कभी भी कामयाब नहीं होने दी जाएगी।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 09:56 PM (IST)
Jammu Kashmir: रविन्द्र रैना बोले- कश्मीर को नहीं बनने देंगे अफगानिस्तान
प्रदेश में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों के षड्यंत्र को ध्वस्त करने में जीजान से जुटी है।

जम्मू, जेएनएन। गुपकार गठबंधन के जितने भी नेता हैं वो कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। गुपकार के नेता चाहते हैं कि कश्मीर में हालात खराब हों। गुपकार के नेताओं की साजिश है कि कश्मीर में तालिबान जैसे उपद्रव कश्मीर में मचे। ऐसी कोई भी साजिश कश्मीर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुपकार गठबंधन के कुछ नेता कश्मीर में तालिबान जैसा उपद्रव मचाने की साजिश करने में जुटे हैं। उनकी यह नापाक हरकत कभी भी कामयाब नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों के षड्यंत्र को ध्वस्त करने में जीजान से जुटी है।

मैडम महबूबा एक बहुत बड़ा षड्यंत्र कश्मीर के खिलाफ कर रही हैं। बार-बार भड़काऊ भाषण देकर अशांति फैलाने का काम कर रही हैं। कश्मीर में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर का हर बच्चा-बच्चा देशवासी है, हिन्दोस्तानी है। उन्हें इसके लिए कोई प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है। लश्कर, तालिबान से कोई भी डरने वाला नहीं है। कश्मीरी सच्चे हिन्दोस्तानी हैं। कश्मीरियों ने हमेशा तिरंगी की हिफाजत की है। कश्मीरियों ने पहले भी हिन्दोस्तान के लिए कुर्बानियां दी हैं।

आतंकवादी, अलगवाद की राजनीति नहीं चलेगी। गुपकार के नेताओं को गल्तफहमी है। हिन्दोस्तान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं, जो बाइडन नहीं हैं तो अफगानिस्तान छोड़कर भाग जाएंगे। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज लाया है। ब्लाक समितियों का गठन हुआ। पंचों-सरपंचों के चुनाव हुए हैं। जिला परिषद का बजट चार गुणा बढ़ाया गया है। गांव-गांव में स्कूल, कॉलेज बन रहे हैं।

जम्मू के साथ-साथ कश्मीर घाटी में भाजपा तेजी से मजबूत हो रही है। कार्यकर्ता बढ़चढ़कर काम कर रहे हैं। प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान जारी है। पिछले दिनों जो कश्मीर में आतंकी घटनाएं हुई। भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया गया। भाजपा के खिलाफ एक षड्यंत्र कुछ शरारती तत्व कर रहे हैं लेकिन भाजपा का हरेक कार्यकर्ता एक मजबूत सिपाही और सैनिक की तरह काम कर रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता घबराने वाले नहीं हैं। पार्टी को कश्मीर में मजबूत बनाने का काम निरंतर जारी रहेगा। अमन, चैन और भाईचारा जम्मू-कश्मीर में कायम किया जाएगा।भाजपा का मिशन है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास। इस पर निरतंर काम जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.