Move to Jagran APP

रसूल बोले, रसिख का टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का सपना जल्द साकार होगा

राज्य के रसिख सलाम जब अपने पहले आइपीएल मुकाबले में मुंबई के बानखड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन की ओर से दिल्ली केपिटल के खिलाफ अपना पहला ओवर फेंक

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:26 AM (IST)
रसूल बोले, रसिख का टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का सपना जल्द साकार होगा
रसूल बोले, रसिख का टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का सपना जल्द साकार होगा

जम्मू, [ विकास अबरोल ]। जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि क्रिकेट के मैदान में वे किसी से कम नहीं हैं। राज्य के रसिख सलाम जब अपने पहले आइपीएल मुकाबले में मुंबई के बानखड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन की ओर से दिल्ली केपिटल के खिलाफ अपना पहला ओवर फेंकने जिस विश्वास से निकले उसने यह साबित कर दिया है टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का उनका सपना जल्द साकार होगा।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल का मानना है कि रसिख में एक बेहतरीन आलराउंडर बनने के वह तमाम गुण हैं जो एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर में होने चाहिए। स्वयं टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान भी रसिख की इस प्रतिभा को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टैलेंट हंट कैंप के दौरान पहचान चुके थे।

परवेज ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में बताया कि रसिख के लिए आने वाले शेष मुकाबले काफी अहम होंगे क्योंकि यहीं उसके टीम इंडिया में जाने के सपने को साकार करने में कारगर साबित होंगे। रसिख की लाइन और लैंथ बढ़िया है और उसे अब केवल अपने शरीर को गठिला बनाने की जरूरत है ताकि वह पूरी ताकत से गेंद फेंककर बल्लेबाज को तेज गति से निशाना बनाकर अपना शिकार बना सकें।

राज्य के मिथुन मन्हास और परवेज रसूल के बाद रसिख सलाम राज्य के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें आइपीएल के मैदान में उतरने का मौका मिला है जबकि मंजूर डार पांडव को गत वर्ष आईपीएल के लिए किंग्स इलेवन ने तो चुना था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इसका मलाल मंजूर को आज भी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह आइपीएल के अगले संस्करण में अपनी प्रतिभा के दम पर एक बार फिर से जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

गौरतलब है कि रसिख सलाम ने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। रसिख ने निर्धारित चार ओवरों में 42 रन दिए। हालांकि तीन ओवरों में उनकी एवरेज काफी अच्छी रही, लेकिन अपने आखिरी आेवर में सलाम अन्य गेंदबाजों सहित काफी मंहगे साबित हुुए। सलाम को बल्लेबाजी करने का भी मौका मिला जिसमें उन्हें चार गेंदों में पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के छोटे से गांव के रहने वाले रसिख सलाम ने हाल ही में जारी विजय ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में पर्दापण करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसी दौरान मुम्बई इंडियंस का एक सदस्य रसिख सलाम की गेंदबाजी से इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें अक्टूबर महीने में मुम्बई इंडियंस के ट्रॉयल के लिए आमंत्रित किया गया था। ट्रॉयल में रसिख ने अपनी सटीक गेंदबाजी से सब पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन सहित राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रसिख को आइपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुबारकबाद दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रसिख शेष मुकाबलों में अपना दमखम साबित कर शीघ्र ही टीम इंडिया में एक स्थायी खिलाड़ी के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

मुंबई इंडियंस के होने वाले आगामी मुकाबले

तिथि           टीम                                                      समय

28 मार्च       मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स                 रात आठ बजे

30 मार्च       मुंबई इंडियंस बनाम किंग्ल इलेवन पंजाब           शाम चार बजे

03 अप्रैल    मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स         रात आठ बजे

06 अप्रैल   मुंबई इंडियंस बनाम सन राइजर्स हैदराबाद     रात आठ बजे

10 अप्रैल   मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब       रात आठ बजे

13 अप्रैल    मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान राॅयल्स          शाम चार बजे

15 अप्रैल    मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स              रात आठ बजे

18 अप्रैल    मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल             रात आठ बजे

20 अप्रैल    मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स          शाम चार बजे

26 अप्रैल    मुंबई इंडियंस बनाम चेन्न्ई सुपर किंग्स          रात आठ बजे

28 अप्रैल    मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स  रात आठ बजे

02 मई         मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद           रात आठ बजे

05 मई         मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स      रात आठ बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.