Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर दौरे पर आई रजनी पाटिल ने किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की

उन्होंने किसानों को निशुल्क बीज और खाद दिए जाने की मांग की। जम्मू कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार शाम जम्मू पहुंची रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर के प्रधान जीए मीर व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 07:32 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर दौरे पर आई रजनी पाटिल ने किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर जन जागरण अभियान चलाया जाना है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : कांग्रेस की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने उपराज्यपाल प्रशासन से कहा है कि जम्मू भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुई बर्बाद हुई फसलों और फलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बारिश और बर्फबारी से जानमाल के नुकसान पर चिंता जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई।

loksabha election banner

उन्होंने किसानों को निशुल्क बीज और खाद दिए जाने की मांग की। जम्मू कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार शाम जम्मू पहुंची रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर के प्रधान जीए मीर व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को नामंजूर करते हुए कहा कि चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय की कार्यक्रम की जानकारी दी जिसमें देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर जन जागरण अभियान चलाया जाना है। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश भर में अगले महीने से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसका फैसला हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया गया है।

बैठक में पार्टी सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में जनाधार को मजबूत करने पर भी विचार विमर्श किया। बैठक में तारिक हमीद करा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, मूलाराम, रमण भल्ला, रविंदर शर्मा, बलवान सिंह, अब्दुल मजीद वानी, अशोक शर्मा, शिवदेव सिंह, मनमोहन सिंह, शबीर अहमद खान, केसी भगत, अशोक डोगरा, उदय चिब शामिल हुए।

पार्टी नेताओं ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव करवाए जाने व बाद में राज्य का दर्जा बहाल करने के बयान की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले को जम्मू कश्मीर के लोग मंजूूर नहीं करते हैं और जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के बाद चुनाव करवाए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.