Move to Jagran APP

राजेश्वर के कहानी संग्रह 'कह दो' का लोकार्पण

जागरण संवाददाता जम्मू हिदी साहित्य मंडल के साहित्यक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिदी डोगर

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 07:18 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 07:18 AM (IST)
राजेश्वर के कहानी संग्रह 'कह दो' का लोकार्पण
राजेश्वर के कहानी संग्रह 'कह दो' का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, जम्मू :

loksabha election banner

हिदी साहित्य मंडल के साहित्यक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिदी, डोगरी के साहित्यकार राजेश्वर सिंह राजू के कहानी संग्रह 'कह दो' का लोकार्पण किया गया। इस दौरान संग्रह की कहानियों पर चर्चा भी हुई।

वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. ललित मगोत्रा मुख्य अतिथि रहे। हिदी लेखक, समीक्षक प्रो. राजकुमार ने अध्यक्षता की। हिदी साहित्य मंडल के पूर्व महासचिव एवं कला समीक्षक वर्तमान में अहमदाबाद निवासी नरेश गुलाटी ने पुस्तक पर समीक्षात्मक पत्र प्रस्तुत किया। राजेश्वर ने अपनी लंबी कहानी 'नोटिस' का पाठ किया।

जूम और फेसबुक पर प्रसारित इस कार्यक्रम के आरंभ में हिदी साहित्य मंडल की अध्यक्ष डॉ. चंचल डोगरा ने पिछले दिनों संपन्न अन्य गतिविधियों का विवरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संचालक मंडल के साहित्य सचिव डॉ. पवन खजूरिया ने साहित्यकार, संस्कृति कर्मी राजेश्वर का विस्तृत परिचय दिया। संग्रह की दस कहानियों की कथ्य शैली और पात्रों की चर्चा करते हुए नरेश गुलाटी ने कहा कि इनकी कहानियां स्थानिकता और संवेदना से परिपूर्ण रहते हुए स्त्री विमर्श, परिवारों में बिखराव, सांप्रदायिक सद्भाव, रूढि़वादिता एवं मनोचिकित्सा जैसे कुछ अहम प्रश्न उठाती है। कार्यक्रम का समापन प्रो. किरण बख्शी के धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.