Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: जुलाई के दूसरे पखवाडे़ में हुआ बरसात में सुधार, इस सप्ताह भी सामान्य होने की संभावना

Jammu Kashmir Weather मानसून के हिसाब से जुलाई महिने का पहला पखवाड़ा खराब बना रहाञ जिसके कारण औसत बारिश में 8 से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।हालांकि जून महीने में अच्छी मौसमी गतिविधियों के चलते औसत से अधिक बारिश हुई थी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 12:57 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जुलाई के दूसरे पखवाडे़ में हुआ बरसात में सुधार, इस सप्ताह भी सामान्य होने की संभावना
आज शुक्रवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जुलाई महीने के पहले पखवाडे़ में औसत बारिश कम होने के बाद अब मानसून की बारिश में सुधार हुआ है।इस सप्ताह भी सामान्य बारिश होने की संभावना है। सोमवार से बुधवार देर रात तक रुक-रूक कई स्थानों पर बारिश का सिलासिला जारी रहा। वीरवार को मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार को देर शाम तक फिर से बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

prime article banner

19 जुलाई इस मानसून सीजन का अब तक का सबसे बारिश वाला दिन रहा था। 18 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे अच्छी बारिश रिकार्ड की गई। जिससे औसतन बारिश में सुधार हुआ।अब तक करीब 327 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

मानसून के हिसाब से जुलाई महिने का पहला पखवाड़ा खराब बना रहाञ जिसके कारण औसत बारिश में 8 से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।हालांकि जून महीने में अच्छी मौसमी गतिविधियों के चलते औसत से अधिक बारिश हुई थी।

जून के अंत और जुलाई महीने की शुरुआत में मानसून के कमजोर होने के कारण समान्य औसत बारिश में कमी हो गयी। 19 जुलाई के बाद हुई बारिश से मानसून यौवन पर दिखा।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अब जुलाई के अधिकांश दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज शुक्रवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है।मौसम विभाग अनुसार दिन में हल्के बादल छाएंगे जबकि शाम से घने बादल छाने की संभावना है।कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।

कश्मीर में हल्के बादल छाएंगे।27-28 को अच्छी बारिश की संभावना है।जम्मू का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे शहरों का न्यूनतम तापमान इससे कम ही रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।भद्रवाह में 12.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कहा रहा कितना तापमान

  • जम्मू 33.6 27.1
  • बनिहाल 29.2 19.0
  • बटोत 26.6 19.0
  • कटड़ा 31.9 24.7
  • भद्रवाह 27.6 18.6
  • श्रीनगर 28.0 17.1
  • काजीगुंड 27.6 17.6
  • पहलगाम 23.5 14.2
  • कुपवाड़ा 27.8 14.9
  • कोकरनाग 26.5 16.5
  • गुलमर्ग 17.4 9.4
  • लेह 22.9 10.3

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.