Move to Jagran APP

Weather in Jammu and Kashmir: आज से कुछ स्थानों पर बारिश के आसार, 28 फरवरी तक मौसम करेगा अठखेलियां

सोमवार से एक बार से मौसम की अठखेलियां शुरू हो गई हैं। यह सिलसिला 28 फरवरी तक जारी रहेगा। 25 फरवरी को कई स्थानों पर ओलावृष्टि तो कश्मीर के बहुत से स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 10:12 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 10:12 AM (IST)
Weather in Jammu and Kashmir: आज से कुछ स्थानों पर बारिश के आसार, 28 फरवरी तक मौसम करेगा अठखेलियां
सोमवार से एक बार से मौसम की अठखेलियां शुरू हो गई हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता । सोमवार से एक बार से मौसम की अठखेलियां शुरू हो गई हैं। यह सिलसिला 28 फरवरी तक जारी रहेगा। 25 फरवरी को कई स्थानों पर ओलावृष्टि तो कश्मीर के बहुत से स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनने लगा है। सोमवार से कहीं हल्के तो कही घने बादल छाए रहेंगे । कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं रविवार की सुबह मैदानी क्षेत्रों में फिर से कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने के चलते सुबह काफी देर तक सड़कों पर गाड़ियों को लाइटें आन कर चलना पड़ा। धूप भी कुछ देरी से निकली। दिन में निकली धूप के बाद मौसम राहत भरा हो गया।

वहीं कश्मीर में भी गुलमर्ग को छोड़कर दूसरे सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर आ गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू संभाग में बनिहाल का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 21.3 न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.6, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.9, न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 10.0, न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लेह का अधिकतम तापमान 9.7, न्यूनतम तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल का अधिकतम तापमान 7.2, न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.