व्यापार मंडल ने किया प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद सहयोगी नौशहरा कस्बे में वीरवार को व्यापार मंडल नौशहरा द्वारा पटेल चौक नौशहरा
संवाद सहयोगी , नौशहरा : कस्बे में वीरवार को व्यापार मंडल नौशहरा द्वारा पटेल चौक नौशहरा में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला आयुक्त नौशहरा पर आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा पत्रकारों को गलत सूचना दी गई है जिसमें कहा गया था कि व्यापार मंडल के कहने पर प्रशासन द्वारा बाजार बंद करवाया गया था।
इस मौके पर प्रधान सुभाष कपूर ने कहा कि हमारा प्रदर्शन शहर के भीतर में होटलों में बने क्वारंटाइन सेंटरों को बाहर करने के लिए था। यहां होटलों में सभी लोग जाते हैं जहां प्रशासन द्वारा कोई भी बोर्ड नहीं लगाया गया है जहां लिखा हो कि यहां होटल क्वारंटाइन है। प्रशासन ने खुद ही बाजार को बंद करवा कर पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा किया उसके बाद अपनी गलती को छिुपाने के लिए आरोप व्यापार मंडल पर लगाया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।