सरोर टोल प्लाजा के विरोध में किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, सांबा : जिले के सरोर टोलप्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को सरपंचों और ट्रां
संवाद सहयोगी, सांबा : जिले के सरोर टोलप्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को सरपंचों और ट्रांसपोर्टरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सरपंच रवींद्र सिंह ने कहा कि जम्मू के लोगों को हर क्षेत्र से लूटा जा रहा है। एक ओर महंगाई ने लोगों की रीढ़ तोड़ रखी है और दूसरी ओर टोल टैक्स थोपा जा रहा है।
रवींद्र सिंह ने कहा कि जब टोल प्लाजा बनाया गया था तो उस समय सांबा जिला के वाहनों का टोल नहीं लिया जाता था, परंतु अब फिर से टोल वसूला जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर सरपंचों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरोर में टोल प्लाजा बंद किया जाए नहीं तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच परवीन चौधरी, सरपंच सोमनाथ, सरपंच कृष्ण चंद, सरपंच प्रदीप ललोत्रा, पार्षद महेश्वर, ट्रांसपोर्टर राजू रंधावा, बंटी, रोहित संब्याल, जगदीश चौधरी, विशाल देव सिंह, टैक्सी यूनियन से रोनी संब्याल व विनय संब्याल भी मौजूद थे।