टोल प्लाजा के खिलाफ शिवसेना हिदुस्तान का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी विजयपुर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पटली मोड़ के पास टोल प्लाजा के खिल
संवाद सहयोगी, विजयपुर: जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पटली मोड़ के पास टोल प्लाजा के खिलाफ शिवसेना हिदुस्तान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी और जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एनएचएआइ और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने टोल प्लाजा को जल्द से जल्द बंद करने की मांग की। उन्होंने भाजपा पर जम्मू संभाग के लोगों से भेदभाव का आरोप लगाया। मनीष ने कहा कि इससे पहले जब सरोर टोल प्लाजा खोला जा रहा था तो भाजपा ने इसका विरोध किया था और टोल प्लाजा को उखाड़ फेंका था। अब उसी की सरकार ने इस टोल प्लाजा को खोला है तो भाजपाई टोल प्लाजा के पास भी नहीं नजर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द टोल प्लाजा को पटली मोड़ से नहीं हटाया गया तो वे बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगे।