Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर चुनावी जंग की तैयारी, भाजपा मैदान में, कांग्रेस भी ईंट का जवाब पत्थर से देने को तैयार

संसदीय, विधानसभा की तैयारियों के बीच जनाधार बढ़ाने पर सारा ध्यान केंद्रित कर रही राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया को हथियार बनाकर चुनावी जंग लड़ने की तैयारी में हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 12:12 PM (IST)
सोशल मीडिया पर चुनावी जंग की तैयारी,  भाजपा मैदान में, कांग्रेस भी ईंट का जवाब पत्थर से देने को तैयार
सोशल मीडिया पर चुनावी जंग की तैयारी, भाजपा मैदान में, कांग्रेस भी ईंट का जवाब पत्थर से देने को तैयार

जम्मू , [ विवेक सिंह ] । संसदीय, विधानसभा की तैयारियों के बीच जनाधार बढ़ाने पर सारा ध्यान केंद्रित कर रही राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया को हथियार बनाकर चुनावी जंग लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप प्रचार के हथियार बन गए हैं।

prime article banner

भाजपा इस समय देश भर में सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस चुनावी जंग में सोशल मीडिया में घिर रही प्रदेश कांग्रेस भी इस समय इंट का जवाब पत्थर से देने की तैयारी कर रही है। भाजपा की तरह प्रदेश कांग्रेस ने भी अपना आईटी विंग बना लिया है। इस समय आई टी विंग का विस्तार कर इस सक्रिय बनाने की तैयारियां चल रही हैं।

भाजपा के दिग्गज भी सोशल मीडिया में इस मामले में काफी अागे हैं

भाजपा के दिग्गज भी सोशल मीडिया में इस मामले में काफी अागे हैं, ऐसे में हाईकमान का आईटी विभाग भी सक्रिय है। दिल्ली से आईटी विंग की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार को दिशा दी जा रही है। संसदीय चुनाव की तैयारियां तेज होती है आईटी विंग की ओर से वीडियाे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आईटी विंग का मुख्य लक्ष्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के साथ पार्टी विरोधी दुष्प्रचार का जवाब देना है। आईटी विंग इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

हाईकमान के भी स्पष्ट निर्देश हैं कि लोगों के करीब रहने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोशल साइटों पर सक्रियता से भी भाजपा को प्रोेत्साहन मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, स्पीकर डा निर्मल सिंह पूर्व विधायकों से आम कार्यकर्ता इस समय आम जनजीवन में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका का लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के लिए राज्य में करीब दो सौ युवाओं को भी साथ जोड़ा गया है। प्रदेश भाजपा सोशल साइटों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दे रही है।

कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा रहा है

भाजपा का जवाब देने के लिए राज्य में कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा रहा है। मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा को आईटी सैल का प्रभारी बनाया गया है। उनका कहना है कि मोदी सरकार की कमजोरियां लोगों के बीच उजागर कर रहे हैं। हम भाजपा के दष्प्रचार का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हो रहे हैं। कांग्रेस सोशल साईटों पर भाजपा को ईंट का जवाब पत्थर से देगी।

वहीं दूसरी ओर इस समय भाजपा का आईटी सैल सक्रिय भूमिका निभा रहा है। लोगों को मोबाईल, इंटरनेट पर साथ जोड़ा जा रहा है। सक्रियता बढ़ाने के लिए बैठकाें के जरिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहा है कि उन्हें देश में हो रहे तेज विकास का संदेश लोगों तक कैसे पहुंचाना है। यह अभियान संसदीय चुनाव की तैयारियों को तेजी देने की मुहिम का हिस्सा है। इस मुहिम को तेजी देने के लिए जिला, विधानसभा क्षेत्र से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम चल रहे हैं।

सोशल साईटें प्रचार का एक अहम हिस्सा

प्रदेश भाजपा के आईटी के प्रभारी जयदेव रजवाल ने जागरण काे बताया कि सोशल साईटें प्रचार का एक अहम हिस्सा हैं। संचार क्रांति के युग में सूचना बहुत तेजी से फैलती है। हम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं कि वे किस प्रकार से मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। सोशल साईटी लाेगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने में भी अहम स्थान रखती हैं। इनके माध्यम से लोगों को जानकारी मिलती है कि वे अपने आर्थिक स्तर को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

रजवाल ने बताया कि इस अभियान को तेजी देने के लिए आईटी सैल ने जिला से लेकर ब्लाक स्तर पर अपनी सोशल मीडिया इकाईयां बनाई हैं। ये इकाईयां अपने अपने इलाकों में कार्य करने के साथ अन्य कार्यकर्ताओं को जागरूक बनाने के लिए भी बैठकें कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.