Jammu Kashmir: बड़ी ब्राह्मणा पुलिस जवानों को दी पीपीई किट्स
भारतीय जनता पार्टी नेताओं द्वारा सेवा ही संगठन संकल्प के तहत बड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस जवानों में पीपीई किट्स फेस मास्क सेनिटाइजर सहित अन्य खाने के जरूरी सामान का वितरण कर जवानों का हौंसला बढाया। जिला विकास परिषद सांबा अध्यक्ष केशव दत्ता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए
रामगढ़, संवाद सहयोगी। भारतीय जनता पार्टी नेताओं द्वारा सेवा ही संगठन संकल्प के तहत बड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस जवानों में पीपीई किट्स, फेस मास्क, सेनिटाइजर सहित अन्य खाने के जरूरी सामान का वितरण कर जवानों का हौंसला बढाया। जिला विकास परिषद सांबा अध्यक्ष केशव दत्ता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस समारोह में भाजपा पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा मुख्यातिथि थे।
उन्होंने अपने हाथों से जवानों को संक्रमण सेफ्टी किट्स भेंट कीं और उनके हौंसले को सलाम किया। गंगा ने कहा कि कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में कोरोना योद्धाओं को भी अपनी सुरक्षा की जरूरत है। भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन संकल्प के तहत जवानों की सुरक्षा का जिम्मा निभाने हेतू उनको रोजमर्रा इस्तेमाल के जरूरी सामान किट्स को भेंट किया गया। इस सेफ्टि किट्स की मदद से जवानों को कोरोना संक्रमण बचाव प्राप्त होगा।
वहीं डीडीसी अध्यक्ष सांबा केशव दत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में जरूरमंदों की मदद के लिए गांव स्तर पर राहत समग्री वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन संकल्प के तहत हर जरूरतमंद परिवार को इस मुश्किल समय से उभारना पहला फर्ज है जिसे निष्ठा से निभाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता जय राम शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व संगठन सदस्य उपस्थित थे।