Move to Jagran APP

लाल सिंह की नाराजगी पर शांत भाजपा कर रही मनाने की कोशिश

चौधरी लाल सिंह के भाजपा को उन्हें निकालने की चुनौती देने पर रैना ने कहा कि उनकी पार्टी तोड़ने में नही जोड़ने में विश्वास रखती है।

By Edited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 02:49 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 11:47 AM (IST)
लाल सिंह की नाराजगी पर शांत भाजपा कर रही मनाने की कोशिश
लाल सिंह की नाराजगी पर शांत भाजपा कर रही मनाने की कोशिश

राज्य ब्यूरो, जम्मू : नौ महीनों से लगातार भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर पार्टी को छोड़ने के मौखिक दावे कर रहे पूर्व विधायक चौधरी लाल सिंह के गुस्से पर प्रदेश भाजपा शांत है। चुनावी तैयारियों के बीच चौधरी लाल सिंह ने अपने डोगरा स्वाभिमान संगठन को भाजपा के खिलाफ चुनाव में उतारने की घोषणा कर दी है। 20 फरवरी को चुनावी तैयारियों को तेजी देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

loksabha election banner

ऐसे में चुनावी माहौल में लाल सिंह के कड़े तेवरों को भी अनुशासनहीनता नही माना जा रहा है। चौधरी लाल सिंह दो बार उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे हैं। वह इस बार भी संसदीय चुनाव लड़ने के प्रति गंभीर हैं। वहीं हाईकमान के निर्देश है जैसे भी जम्मू की दोनों संसदीय सीटों से भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाए। ऐसे हालात में उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए भाजपा अपने पूर्व विधायक के तेवर लगातार बर्दाश्त कर उन्हें मनाने के लिए रास्ता निकालने की कोशिश में है। चौधरी लाल सिंह ने तीन फरवरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी हिस्सा नही लिया था।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि चौधरी लाल ¨सह ने मुझे इस्तीफा नहीं दिया है, वह भाजपा में ही हैं। वह क्यां बयान दे रहे हैं, इसके बारे में भी मुझे कोई जानकारी नही है। वहीं चौधरी लाल सिंह के भाजपा को उन्हें निकालने की चुनौती देने पर रैना ने कहा कि उनकी पार्टी तोड़ने में नही जोड़ने में विश्वास रखती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट संकेत दिए कि चौधरी लाल सिंह को मनाने के लिए कोशिश हो रही है।

रैना ने कहा कि उनसे बातचीत होने पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य गुस्सा हो जाता है तो उसे संभाला जाता है या घर से निकाल दिया जाता है। वहीं लाल सिंह के डोगरा स्वाभिमान संगठन के डोगरे के हितैषी होने के दावे पर रैना ने कहा कि भाजपा भी जम्मू के डोगरों की ही पार्टी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.