आपात सेवाओं के लिए 934 युवाओं ने दी परीक्षा
जागरण संवाददाता, जम्मू : फायर एंड इमरजेंसी सर्विस में सब इंस्पेक्टर व अन्य पदों की भर्ती के लिए
जागरण संवाददाता, जम्मू : फायर एंड इमरजेंसी सर्विस में सब इंस्पेक्टर व अन्य पदों की भर्ती के लिए युवाओं ने शारीरिक मापदंड की परीक्षा दी। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए पुलिस महानिदेशक दिलबाग ¨सह स्वयं पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में मौजूद रहे। भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में जम्मू, सांबा व कठुआ के युवाओं ने भाग लिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जम्मू संभाग में शुरू हुई भर्ती में कुल 877 पदों के लिए 12,492 युवाओं ने आवेदन किया था। जम्मू, कठुआ व सांबा जिलों से 1206 आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। इनमें 934 उम्मीदवारों ने शारीरिक मापदंड की परीक्षा दी। इनमें 526 युवाओं ने पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया को पास किया है। वहीं, कश्मीर संभाग में इस भर्ती प्रक्रिया को पहले ही पूरा कर लिया गया था। कश्मीर संभाग में 7961 युवाओं ने शारीरिक मापदंड की परीक्षा में भाग लिया था। शुक्रवार को डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला डोडा व किश्तवाड़ के उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया होगी। ऊधमपुर, रियासी व रामबन जिला के लिए भर्ती प्रक्रिया 21 नवंबर को डीपीएल ऊधमपुर में होगी। पुंछ व राजौरी के उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड की परीक्षा देने के लिए 27 नवंबर को डीपीएल राजौरी में बुलाया गया है।
-----
1000 महिलाओं की पुलिस
में होगी भर्ती : डीजीपी
पुलिस महानिदेशक दिलबाग ¨सह ने बताया कि राज्य के युवाओं को पुलिस विभाग में भर्ती होने का पूरा मौका दिया जा रहा है। पुलिस विभाग में भर्ती होकर युवा देश की रक्षा के लिए अपना योगदान दें। महिलाओं को पुलिस में भर्ती करने के लिए एक और महिला बटालियन का गठन किया जा रहा है। इसमें एक हजार से अधिक महिलाएं भर्ती होंगी। इसके अलावा राज्य के 10 बॉर्डर जिलों में से दो हजार एसपीओ को जल्द भर्ती किया जाएगा। प्रत्येक जिले से दो सौ एसपीओ भर्ती होंगे। एसपीओ की भर्ती को पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। पुलिस विभाग में कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए पांच नई बटालियन का गठन किया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।